Trusted Source Image

PSTET Answer Key 2025: पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर 1, 2 की आंसर-की पीडीएफ pstet2025.org पर जारी

Santosh Kumar | March 16, 2026 | 03:08 PM IST | 1 min read

यह परीक्षा 15 मार्च को पूरे राज्य में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई। सभी सेटों के लिए पीएसटीईटी की उत्तर कुंजियां जारी कर दी गई हैं।

Back

Exclusive Careers360 Premium Content

Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more

Subscribe Now
पीएसटीईटी 2025 परीक्षा 15 मार्च को पूरे राज्य में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों पर हुई। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
पीएसटीईटी 2025 परीक्षा 15 मार्च को पूरे राज्य में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों पर हुई। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (पीएसटीईटी) 2025 की आंसर-की आज आधिकारिक तौर पर जारी कर दी गई है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी पंजाब) द्वारा आयोजित इस परीक्षा की आंसर-की वेबसाइट pstet2025.org पर उपलब्ध है।

यह परीक्षा 15 मार्च को पूरे राज्य में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों पर हुई। पेपर 1 (प्राथमिक स्तर, कक्षा 1 से 5) और पेपर 2 (उच्च प्राथमिक स्तर, कक्षा 6 से 8) दोनों के लिए अलग-अलग आंसर-की पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है।

PSTET Exam Answer Key 2025: सभी सेटों की आंसर की पीडीएफ जारी

आंसर-की अलग-अलग सेट (ए, बी, सी, डी) के हिसाब से जारी की गई है, ताकि उम्मीदवार अपनी ओएमआर शीट को आसानी से क्रॉस-चेक कर सकें। पेपर 1 की सभी सीरीज की आंसर-की पहले से ही ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।

जबकि पेपर 2 की आंसर-की दोपहर 3 बजे के आस-पास अपडेट की गई है। यह एक प्रोविज़नल आंसर-की है, जिसके आधार पर उम्मीदवार अपने अनुमानित स्कोर का हिसाब लगा सकते हैं। चैलेंज विंडो भी पोर्टल पर ओपन कर दी गई है।

Also readCTET Result 2026 LIVE: सीटेट आंसर की चैलेंज विंडो एक्टिव, लास्ट डेट 15 मार्च; कब आएगा रिजल्ट? जानें अपडेट्स

Punjab PSTET Answer Key 2025: फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जल्द

अगर उम्मीदवार किसी खास सवाल या जवाब से सहमत नहीं हैं, तो वे आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए, सही सबूतों के साथ फीस जमा करना जरूरी है। इसके बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।

परिणाम घोषित होने के बाद, केवल उन उम्मीदवारों को 2 दिनों की समय-सीमा (विंडो) दी जाएगी, जो परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे। इस दौरान, कुछ सीमित सुधारों के लिए अपना अनुरोध ईमेल ID: helpdesk@pstet2025.org पर भेज सकेंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications