BSEB Admit Card 2025: बिहार बोर्ड मैट्रिक, इंटर एडमिट कार्ड आज जारी होनी की उम्मीद, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | January 8, 2025 | 09:25 AM IST | 2 mins read
बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले छात्रों को बीएसईबी 2025 एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा हाल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से आज यानी 8 जनवरी को बिहार बोर्ड मैट्रिक (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है। बीएसईबी की आधिकारिक घोषणा के बाद बिहार बोर्ड 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड पर परीक्षा का नाम, स्कूल का नाम, माता-पिता का नाम, परीक्षा स्थल, परीक्षा समय, विषय, रोल नंबर और जन्मतिथि जैसे विवरण दर्ज होंगे। बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले छात्रों को बीएसईबी 2025 एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा हाल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
बीएसईबी 2025 एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी, 2025 तक और बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी, 2025 तक आयोजित की जाएंगी। बिहार बोर्ड मैट्रिक-इंटर एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 तय की गई है।
इससे पहले, बीएसईबी ने सभी विषयों के लिए बिहार बोर्ड कक्षा 10, 12 मॉडल पेपर जारी कर दिए हैं। बीएसईबी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अभ्यास के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से विषयवार मॉडल पेपर पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
बीएसईबी नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को कम से कम 15 मिनट पहले प्रश्नपत्र मिलेगा। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे निरीक्षक के निर्देश पर ही अपने उत्तर लिखना शुरू करें। उम्मीदवारों को परीक्षा हाल में कैलकुलेटर या मोबाइल फोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं है।
Bihar Board Class 10th, 12th Admit Card: कैसे डाउनलोड करें?
कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए बिहार बोर्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण नीचे जांच सकते हैं:
- बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
- उपलब्ध लिंक “बिहार बोर्ड 10वीं या 12वीं एडमिट कार्ड 2025” पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण जैसे स्कूल कोड, पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
- इसके बाद, सबमिट पर क्लिक करें और स्क्रीन पर बीएसईबी एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
अगली खबर
]SNAP Result 2024: सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे snaptest.org पर होगा जारी
SNAP 2024 परिणाम में कैंडिडेट का नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, फोटो व हस्ताक्षर, रोल नंबर, सेक्शन-वाइज अंक, समग्र स्कोर, SNAP 2024 परीक्षा तिथि और स्नैप वर्ष की जांच कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा