Bihar Board Exam 2025: बीएसईबी 10वीं परीक्षा के लिए गाइडलाइन जारी; चप्पल पहनना अनिवार्य, जानें रिपोर्टिंग टाइम
Santosh Kumar | February 11, 2025 | 01:34 PM IST | 2 mins read
यदि कोई अभ्यर्थी जूते-मोजे पहनकर आता है तो उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को नियम का सख्ती से पालन करना अनिवार्य है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने 10वीं की वार्षिक परीक्षा 2025 के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें बोर्ड ने छात्रों के ड्रेस कोड के बारे में भी जानकारी साझा की है। बीएसईबी ने छात्रों के लिए परीक्षा केंद्र पर चप्पल पहनकर आना अनिवार्य कर दिया है। बोर्ड ने इस संबंध में आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर नोटिस जारी किया है। जारी दिशा-निर्देशों में परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का समय और अन्य विवरण शामिल हैं।
जारी नोटिस में कहा गया है कि बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा।
Bihar Board Exam 2025: बिहार बोर्ड परीक्षा तिथि 2025
यदि कोई छात्र देरी से आता है और जबरदस्ती गेट खोलने या दीवार फांदकर अंदर जाने की कोशिश करता है तो इसे नियमों का उल्लंघन और अपराध माना जाएगा।और छात्र को 2 साल के लिए परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा।
साथ ही ऐसे छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्र प्रभारी और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। परीक्षा 17 से 25 फरवरी 2025 तक सभी जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी।
Bihar Board 10th Exam 2025: जूते-मोजे पहनने की अनुमति नहीं
बिहार बोर्ड परीक्षा के नियमों के अनुसार, छात्रों को जूते और मोजे पहनने की अनुमति नहीं है। उन्हें केवल चप्पल पहनकर ही परीक्षा हॉल में आना होगा। यह नियम एडमिट कार्ड और परीक्षा निर्देशों में स्पष्ट रूप से लिखा गया है।
यदि कोई अभ्यर्थी जूते-मोजे पहनकर आता है तो उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों को नियम का सख्ती से पालन करना अनिवार्य है। छात्रों को परीक्षा हॉल में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं है।
अगली खबर
]Bihar DELED Dummy Admit Card 2025: बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड deledbihar.com आज होगा जारी, डाउनलोड करें
यदि डमी एडमिट कार्ड पर उम्मीदवारों के आरक्षण श्रेणी के विवरण में कोई बदलाव होता है, तो उम्मीदवार को उस श्रेणी के लिए निर्धारित शुल्क की राशि 200 रुपये जमा करना होगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल