Bihar BEd CET Result 2026: बिहार बीएड सीईटी रिजल्ट biharcetbed-brabu.in पर घोषित, टॉपर्स लिस्ट जारी
Santosh Kumar | June 19, 2026 | 02:20 PM IST | 2 mins read
बिहार बीएड सीईटी 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपने नतीजे, स्कोर और रैंक ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी (बीआरएबीयू), मुजफ्फरपुर ने आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर बिहार बीएड कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट 2026 घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपने नतीजे, स्कोर और रैंक ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस घोषणा के साथ ही बीएड में दाखिले की प्रक्रिया अब शुरू होनी वाली है।
बिहार बीएड परीक्षा 7 जून को हुई। इसके बाद, आंसर की जारी की गई और उम्मीदवारों से आपत्तियां मांगी गईं। फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किए गए नतीजे में उम्मीदवारों के मार्क्स, रैंक और क्वालिफाइंग स्टेटस की जानकारी है।
बिहार बीएड रिजल्ट 2026 के साथ-साथ बिहार बीएड सीईटी टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया मेरिट के आधार पर होगी। काउंसलिंग जून 2026 में शुरू होने की संभावना है।
Bihar BEd CET Toppers 2026: बिहार बीएड सीईटी टॉपर्स लिस्ट जारी
बिहार बीएड सीईटी 2026 में लगभग 90% उम्मीदवार सफल रहे। वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार 117 अंको के साथ टॉपर रहे, जबकि सीतामढ़ी की अंजनी कुमारी ने भी अपने जिले का नाम रोशन किया।
सीतामढ़ी की अंजनी कुमारी ने 116 अंक हासिल करके परीक्षा में टॉप किया। बेगूसराय की प्रियंका पासवान ने भी 116 अंक लाकर शानदार प्रदर्शन किया। टॉप-10 मेरिट लिस्ट में कुल 6 पुरुष और 4 महिला छात्र शामिल हैं।
Also read Bihar B.Ed. Result 2026 (Out) Live: बिहार बीएड सीईटी रिजल्ट जारी; लिंक सक्रिय @biharcetbed-brabu.in
Bihar BEd CET Result 2026: बिहार बीएड सीईटी रिजल्ट कैसे देखें?
उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप्स के माध्यम बिहार बीएड सीईटी 2026 रिजल्ट की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाएं।
- होमपेज पर बिहार बीएड सीईटी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक विवरण दर्ज करके आईडी लॉग इन करें।
- बिहार बीएड रिजल्ट 2026 की जांच करें और डाउनलोड करें।
बीआरएबीयू ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे आधिकारिक वेबसाइट के अलावा किसी अन्य स्रोत से जानकारी न लें। काउंसलिंग की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। सभी अपडेट्स के लिए कृपया biharcetbed-brabu.in देखते रहें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल