Bihar BEd CET Registration 2024: बिहार बीएड सीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज, परीक्षा कार्यक्रम जानें
Abhay Pratap Singh | June 4, 2024 | 10:36 AM IST | 2 mins read
बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए बिहार बीएड सीईटी 2024 एडमिट कार्ड 17 जून को जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की ओर से आज यानी 4 जून को बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के साथ ही बिहार बीएड सीईटी 2024 आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो भी आज बंद की जाएगी।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जाकर बीएड सीईटी 2024 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। बिहार बीएड सीईटी 2024 परीक्षा 25 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बिहार बीएड सीईटी 2024 एडमिट कार्ड 17 जून को जारी किया जाएगा।
Bihar BEd CET 2024 Application Fee: आवेदन शुल्क
बिहार बीएड सीईटी पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। कैटेगरी के अनुसार कैंडिडेट नीचे रजिस्ट्रेशन शुल्क देख सकते हैं:
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को बिहार बीएड सीईटी 2024 आवेदन शुल्क 1,000 रुपये देना होगा।
- दिव्यांग/ महिला/ आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) वर्ग के आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है।
- अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के उम्मीदवारों को 500 रुपये एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा।
Bihar BEd CET 2024 Eligibility Criteria: पात्रता
बिहार बीएड सीईटी 2024 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट को शैक्षणिक योग्यता की जांच कर लेनी चाहिए:
- विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, मानविकी या वाणिज्य में स्नातक की डिग्री या मास्टर डिग्री में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
- इसके अलावा, 55% अंकों के साथ विज्ञान और गणित में विशेषज्ञता के साथ इंजीनियरिंग में स्नातक पूरा करने वाले कैंडिडेट बिहार बीएड सीईटी 2024 के लिए पात्र होंगे।
Bihar BEd CET 2024 Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न
बिहार बीएड सीईटी 2024 परीक्षा में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट नीचे परीक्षा पैटर्न देख सकते हैं:
- बिहार बीएड सीईटी 2024 ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा।
- बिहार बीएड सीईटी 2024 परीक्षा की अवधि दो घंटे तय की गई है।
- बिहार बीएड सीईटी पेपर में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
- गलत उत्तरों के लिए नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 1 अंक दिया जाएगा।
- बिहार बीएड सीईटी 2024 परीक्षा कुल 120 अंकों के लिए आयोजित होगी।
अगली खबर
]IPU CET Counselling 2024: आईपीयू सीईटी काउंसलिंग सत्यापन बीए लिबरल ऑर्ट्स के लिए 11 जून से शुरू, शेड्यूल जानें
आईपीयू सीईटी प्रवेश परीक्षा 2024 उत्तीर्ण और कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा में 50% अंक प्राप्त करने वाले छात्र काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र होंगे।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’