Bihar BCECE 2026 Result: बिहार बीसीईसीई रिजल्ट bceceboard.bihar.gov.in पर जारी, रैंक कार्ड करें डाउनलोड
Abhay Pratap Singh | June 24, 2026 | 10:41 PM IST | 1 min read
बीसीईसीई 2026 रैंक कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने 24 जून को बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (BCECE) 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर अपना बिहार बीसीईसीई रिजल्ट 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
बीसीईसीई 2026 रैंक कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बोर्ड द्वारा बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा 2026 का आयोजन 30 मई और 31 मई को किया गया था। बीसीईसीई काउंसलिंग 2026 के संबंध में सूचना उचित समय पर जारी की जाएगी।
BCECE Rank Card 2026: स्कोरकार्ड विवरण
बीसीईसीई 2026 रैंक कार्ड में निम्नलिखित विवरणों की जांच कर सकते हैं:
- पंजीकरण संख्या
- रोल नंबर
- पाठ्यक्रम समूह
- नाम
- पिता का नाम
- मां का नाम
- वर्ग
- लिंग
- जन्म तिथि
- श्रेणीवार रैंक।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा 2026 के पात्रता प्राप्त अभ्यर्थियों का रैंक कार्ड बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। विभिन्न पाठ्यक्रम समूहों का रैंक कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक अलग-अलग उपलब्ध है।”
BCECE 2026 Rank Card: रैंक कार्ड डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार बीसीईसीई 2026 रैंक कार्ड जांच सकते हैं:
- बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘Rank Card of BCECE-2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, संबंधित लिंक पर क्लिक करें और क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
- बिहार बीसीईसीई रैंक कार्ड 2026 जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
बीसीईसीई एंट्रेंस टेस्ट 2026 में सफल उम्मीदवार बिहार राज्य के शिक्षण संस्थानों में इंजीनियरिंग, मेडिकल, एग्रीकल्चर, नर्सिंग और फार्मेसी स्ट्रीम के यूजी प्रोग्राम में दाखिला ले सकेंगे। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए बीसीईसीईबी पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा