Trusted Source Image

BBOSE June Result 2026: बीबोस कक्षा 10वीं-12वीं जून परीक्षा का परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से देखें स्कोरकार्ड

Santosh Kumar | September 26, 2026 | 12:43 PM IST | 1 min read

छात्र बिहार बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल पर अपना रोल नंबर, जन्म तिथि, एक्रेडिटेशन कोड और परीक्षा केंद्र कोड डालकर अपने स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट result.bboseonline.com से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट result.bboseonline.com से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (बीबोस) ने जून 2026 सेशन के लिए 10वीं (सेकेंडरी) और 12वीं (हायर सेकेंडरी) क्लास की परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं। हजारों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। ये परीक्षाएं जुलाई के आखिर से अगस्त के बीच में हुई। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट result.bboseonline.com से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

छात्र पोर्टल पर अपना रोल नंबर, जन्म तिथि, एक्रेडिटेशन कोड और परीक्षा केंद्र कोड डालकर अपने स्कोरकार्ड देख सकते हैं। प्रोविजनल मार्कशीट तुरंत उपलब्ध है, जबकि ओरिजिनल सर्टिफिकेट बाद में स्टडी सेंटर से लिए जा सकते हैं।

जून सेशन की परीक्षाएं 10वीं क्लास के लिए 31 जुलाई से 12 अगस्त तक और 12वीं क्लास के लिए 31 जुलाई से 18 अगस्त तक हुई। कक्षा 12वीं का परिणाम intermediate.biharboardonline.com/BboseResult26 पर उपलब्ध है।

Also readBihar Board Exam 2026-28: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं पंजीकरण की समय-सीमा 9 अक्टूबर तक बढ़ी, अधिसूचना जारी

बोर्ड द्वारा जारी बीबोस कक्षा 10 और 12 की जून परीक्षाओं के नतीजों में छात्र का नाम, रोल नंबर और पिता का नाम, साथ ही विषय-वार थ्योरी और प्रैक्टिकल के अंक, कुल अंक और पास/फ़ेल होने की स्थिति शामिल है।

जो छात्र अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं हैं, उनके पास रिजल्ट स्क्रूटनी का विकल्प है; जो छात्र 10वीं कक्षा पास कर चुके हैं, वे 11वीं कक्षा में दाखिला ले सकते हैं, जबकि 12वीं पास छात्र अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकेंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications