Bihar Ayush NEET Counselling: बिहार आयुष नीट यूजी काउंसलिंग पंजीकरण bceceboard.bihar.gov.in पर शुरू, शेड्यूल
Saurabh Pandey | October 9, 2024 | 02:35 PM IST | 2 mins read
बिहार आयुष नीट काउंसलिंग राउंड 2 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट 1 अक्टूबर को जारी किया गया था। उम्मीदवारों को अलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड करने की समय सीमा 1 से 3 अक्टूबर तक थी, जबकि राउंड 2 का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और प्रवेश प्रक्रिया 2 से 3 अक्टूबर तक हुआ था।
नई दिल्ली : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) द्वारा बिहार आयुष नीट काउंसलिंग 2024 के लिए राउंड 3 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बिहार नीट आयुष काउंसलिंग राउंड 3 के लिए पंजीकरण आज यानी 9 अक्टूबर से शुरू हो गया है। काउंसलिंग में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर 14 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
बिहार आयुष नीट यूजी काउंसलिंग के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2024 है, जबकि आवेदन फॉर्म में संपादन की सुविधा 15 अक्टूबर तक दी जाएगी।
Bihar Ayush NEET Counselling: काउंसलिंग दस्तावेज
- 10वीं का सर्टिफिकेट
- 12वीं का सर्टिफिकेट
- 12वीं की मार्कशीट
- नीट यूजी एडमिट कार्ड
- नीट यूजी परिणाम/स्कोरकार्ड
- श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- अधिवास प्रमाणपत्र (केवल असम के उम्मीदवारों के लिए)
- उप श्रेणी का प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
- आईडी प्रमाण (आधार कार्ड/वोटर कार्ड आदि)
- स्थानांतरण प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
Bihar Ayush NEET Counselling: काउंसलिंग शेड्यूल
|
काउंसलिंग कार्यक्रम |
तारीख |
|---|---|
|
सीट मैट्रिक्स अपलोड करना |
8 अक्टूबर 2024 |
|
राउंड-3 काउंसलिंग के लिए विलिंगनेस |
9 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2024 (रात 11.59 बजे) |
|
ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ होने की तिथि |
9 अक्टूबर 2024 |
|
ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि |
14 अक्टूबर 2024 |
|
नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/यूपीआई के माध्यम से भुगतान की अंतिम तिथि पंजीकृत उम्मीदवार के ऑनलाइन आवेदन पत्र को अंतिम रूप से जमा करना |
14 अक्टूबर 2024 |
|
आवेदन पत्र का ऑनलाइन संपादन |
15 अक्टूबर 2024 |
|
रैंक कार्ड/मेरिट सूची का प्रकाशन (राउंड-3) |
17 अक्टूबर 2024 |
|
चॉइस फिलिंग और काउंसलिंग कार्यक्रम के लिए प्रस्तावित तिथि |
बाद में जारी की जाएगी |
Bihar Ayush NEET Counselling: पंजीकरण शुल्क
बिहार आयुष नीट काउंसलिंग 2024 के लिए अनारक्षित/बीसी/ईबीसी उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुल्क 1200 रुपये, जबकि एससी/एसटी/डीक्यू उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुल्क 600 रुपये है।
Bihar Ayush NEET Counselling: बिहार में सरकारी सीटों की संख्या
- BAMS: 78 सीटें
- BHMS: 50 सीटें
- BUMS: 40 सीटें
Bihar Ayush NEET Counselling: बिहार में निजी सीटों की कुल संख्या
- BAMS: 110 सीटें
- BHMS: 300 सीटें
- BUMS: 60 सीटें
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड बिहार आयुष नीट काउंसलिंग 2024 आयोजित करता है। जो उम्मीदवार अपनी नीट परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं, वे बिहार आयुष नीट काउंसलिंग के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। आयुष पाठ्यक्रमों (बीएएमएस/बीयूएमएस/बीएचएमएस) में प्रवेश नीट स्कोर के आधार पर होता है। बिहार आयुष नीट यूजी 2024 के लिए बिहार आयुष नीट काउंसलिंग तीन राउंड में आयोजित की जाएगी, जिसमें मॉप-अप राउंड भी शामिल है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार