BPSC Admit Card 2024: बिहार कृषि विभाग में 1051 पद पर भर्ती के लिए कल जारी होगा एडमिट कार्ड, 1 मार्च से एग्जाम
Abhay Pratap Singh | February 23, 2024 | 03:51 PM IST | 1 min read
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले उम्मीदवारों को लॉगिन करके अपने डैशबोर्ड में अपडेटेड पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करना होगा। उसके बाद अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा कृषि विभाग में भर्ती परीक्षा के लिए कल यानी 24 फरवरी को प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। उम्मीदवार बीपीएससी भर्ती प्रवेश पत्र 2024 आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
बीपीएससी भर्ती परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से 4 मार्च 2024 तक किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के तहत बिहार राज्य के कृषि विभाग में कुल 1,051 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
बीपीएससी ने पंजीकृत उन अभ्यर्थियों के लिए अधिसूचना जारी की है, जिनके ई-एडमिट कार्ड पर फोटो और हस्ताक्षर अस्पष्ट, अपठनीय या खाली है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट देख सकते हैं।
आयोग ने जारी सूचना में बताया कि, “एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले, उम्मीदवार लॉगिन करें और अपने डैशबोर्ड में अपडेटेड पासपोर्ट साइज फोटो (25kb) अपलोड करें। उसके बाद ही एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा।”
बीपीएससी कृषि विभाग एडमिट कार्ड 2024: ऐसे डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर 24 फरवरी से बीपीएससी कृषि विभाग हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध पोर्टल पर लॉगिन करें।
- इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (बीपीएससी) द्वारा जारी निर्देश में बताया गया कि प्रवेश पत्र के बिना परीक्षार्थियों को बीपीएससी कृषि विभागीय भर्ती परीक्षा 2024 में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र के साथ एक सरकारी आईडी जैसे- आधारकार्ड, वोटर आईडी, पैनकार्ड व पासपोर्ट आदि ले जाना अनिवार्य है।
अगली खबर
]IISc MTech Admission 2024: आईआईएससी बेंगलुरु में एमटेक प्रोग्राम के लिए 15 मार्च से रजिस्ट्रेशन शुरू
डेटा साइंस और बिजनेस एनालिटिक्स में प्रवेश के लिए चार वर्षीय बीई/बीटेक डिग्री या कक्षा 12वीं के बाद डिप्लोमा या मास्टर्स डिग्री संबंधित डिसिप्लिन में न्यूनतम 60 प्रतिशत स्कोर होना चाहिए।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी