Bihar 12th Board Exam 2025: बीएसईबी ने ठंड के चलते बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के लिए ड्रेस कोड में किया संशोधन
Abhay Pratap Singh | January 30, 2025 | 09:31 AM IST | 2 mins read
बिहार बोर्ड 2025 एग्जाम शेड्यूल अनुसार, बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी, 2025 तक आयोजित की जाएगी।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2025 के लिए ड्रेस कोड गाइडलाइंस में संशोधन किया है। बीएसईबी ने इस संबंध में कक्षा 12 के छात्रों, उनके अभिभावकों और परीक्षा केंद्र अधिकारियों को एक नोटिस जारी किया है, जिसमें छात्रों को जूते और मोजे पहनने की अनुमति दी गई है।
After Class 12th: 50+ Entrance Exams | Best Career Options
Don't Miss: Bihar Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
नोटिस में कहा गया कि, “वर्तमान मौसम की स्थिति और छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए 1 से 5 फरवरी, 2025 के बीच होने वाली इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 के लिए जूते और मोजे पहनकर परीक्षा हाल में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। 5 फरवरी के बाद फिर से समीक्षा की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”
इससे पहले, बीएसईबी ने बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2025 ड्रेस कोड गाइडलाइंस में छात्रों को परीक्षा कक्ष में जूते और मोजे पहनने से रोक दिया था। बीएसईबी ने हाल ही में बीएसईबी बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2025 देने वाले छात्रों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसमें रिपोर्टिंग समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।
बीएसईबी ने इंटरमीडिएट अंतिम परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने प्रधानाचार्यों और स्कूलों प्रमुखों से आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com के माध्यम से परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं एडमिट कार्ड डाउनलोड करके वितरित करने का निर्देश दिया।
बिहार बोर्ड 2025 एग्जाम शेड्यूल अनुसार, बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षाएं दो पालियों में होगी। शिफ्ट 1 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और शिफ्ट 2 दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक कराई जाएगी।
बीएसईबी बोर्ड एग्जाम 2025 गाइडलाइंस के अनुसार, पहली पाली के लिए छात्रों का प्रवेश सुबह 8:30 बजे से शुरू होगा और परीक्षा केंद्र का मुख्य गेट सुबह 9 बजे बंद हो जाएगा। वहीं, दूसरी पाली के लिए छात्रों का प्रवेश दोपहर 1 बजे शुरू होगा और मुख्य गेट दोपहर 1:30 बजे बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी स्थित में विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
अगली खबर
]IIT Guwahati: आईआईटी गुवाहाटी और मिराक्लस ऑर्थोटेक ने ऑर्थोपेडिक टेक्नोलॉजी में सफलता के लिए एमओयू साइन किया
यह साझेदारी अंतःविषय अनुसंधान के लिए एक केंद्र के रूप में काम करेगी, जो बायोमेडिकल इंजीनियरिंग, मैटेरियल साइंस और क्लीनिकल प्रैक्टिस के विशेषज्ञों को एक साथ लाएगी।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल