BHU UG Admission 2025: बीएचयू यूजी एडमिशन की पहली मेरिट सूची कल होगी जारी, 28 अगस्त से शुरू होंगी कक्षाएं
Saurabh Pandey | August 7, 2025 | 08:09 PM IST | 2 mins read
सीयूईटी 2025 स्कोर के आधार पर, बीएचयू स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अलग से सीयूईटी कट ऑफ 2025 जारी करेगा। बीएचयू सीयूईटी 2025 कट ऑफ मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश दिया जाएगा।
Check out the top universities accepting applications
Check Nowनई दिल्ली : बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में स्नातक प्रवेश के लिए पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाम कल यानी 8 अगस्त, 2025 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bhucuet.samarth.edu.in के माध्यम अपना सीट आवंटन चेक कर सकते हैं।
स्नातक पाठ्यक्रमों और विषय संयोजनों के कटऑफ अंक भी उसी दिन शाम तक बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना परिणाम और कटऑफ देख सकते हैं। जिन छात्रों को सीटें मिल जाती हैं, उन्हें अपना प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए सीट स्वीकृति शुल्क जमा करना होगा।
सीयूईटी 2025 स्कोर के आधार पर, बीएचयू स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अलग से सीयूईटी कट ऑफ 2025 जारी करेगा। बीएचयू सीयूईटी 2025 कट ऑफ मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश दिया जाएगा।
BHU UG Admission 2025: बीएचयू सीट आवंटन शेड्यूल
|
सीट आवंटन शेड्यूल
|
तिथि
|
|---|---|
|
पहले राउंड का सीट आवंटन रिजल्ट
|
8 अगस्त 2025
|
|
दूसरे राउंड का सीट आवंटन रिजल्ट
|
11 अगस्त 2025
|
|
तीसरे राउंड का सीट आवंटन रिजल्ट
|
14 अगस्त 2025
|
|
चौथे राउंड का सीट आवंटन रिजल्ट
|
18 अगस्त 2025
|
|
संबंधित संकाय / कॉलेज में रिपोर्टिंग
|
25 अगस्त 2025
|
|
कक्षाएं प्रारंभ होने की तिथि
|
28 अगस्त 2025
|
BHU UG Admission 2025: प्रैक्टिकल परीक्षा तिथियां
बीएचयू के प्रैक्टिकल पाठ्यक्रमों में नामांकित छात्रों के लिए, परीक्षाएं 13 से 16 अगस्त, 2025 तक बीएचयू परिसर और संबंधित विभागों में आयोजित की जाएंगी। पंजीकृत छात्रों को निर्धारित तिथियों पर उपस्थित होना होगा।
BHU UG Admission 2025: सीट आवंटन डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bhucuet.samarth.edu.in पर जाएं।
- अब 'सीयूईटी राउंड 1 आवंटन रिजल्ट' वाले टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद लॉगिन विवरण सीयूईटी आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
- अब स्क्रीन पर आपका BHU 2025 आवंटन विवरण दिखाई देगा।
BHU UG Admission 2025: दस्तावेज सत्यापन
चयनित छात्रों को दस्तावेज सत्यापन और सीटों के आरक्षण के लिए 25 अगस्त, 2025 को अपने-अपने विभागों में रिपोर्ट करना होगा। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, 28 अगस्त से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच