BHU Library Enhanced: बीएचयू लाइब्रेरी का विस्तार; 3 साल में अध्ययन क्षमता दोगुनी से अधिक
Santosh Kumar | August 23, 2024 | 05:47 PM IST | 2 mins read
संस्थान की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बीएचयू के केंद्रीय पुस्तकालय में प्रतिदिन 6000 से अधिक छात्र और शिक्षक आते हैं।
नई दिल्ली: बीएचयू की सेंट्रल लाइब्रेरी, जिसे सयाजी राव गायकवाड़ लाइब्रेरी के नाम से भी जाना जाता है, का विस्तार किया गया है। संस्थान की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पिछले 3 सालों में लाइब्रेरी की अध्ययन क्षमता दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है। लंबे समय से लाइब्रेरी की सीमित बैठने की क्षमता एक बड़ी चुनौती थी। अब संस्थान ने लाइब्रेरी के विस्तार की घोषणा करके इस समस्या का समाधान कर दिया है।
संस्थान की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बीएचयू के केंद्रीय पुस्तकालय में प्रतिदिन 6000 से अधिक छात्र और शिक्षक आते हैं। वर्ष 2021 में पुस्तकालय की क्षमता केवल 850 छात्रों की थी, जिसे बढ़ाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। अब यह संख्या बढ़कर 2000 हो सकती है।
कुलपति सुधीर जैन ने लाइब्रेरी में बैठने की व्यवस्था और अध्ययन क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत चरणबद्ध तरीके से लाइब्रेरी की क्षमता बढ़ाई जा रही है। बीएचयू लाइब्रेरी में अभी 15 लाख से ज्यादा किताबें, 90 हजार ई-बुक्स और 17 हजार से ज्यादा पत्रिकाएं हैं।
जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय को अतिरिक्त स्थान उपलब्ध कराया गया है। जी+5 भवन के रूप में नए विस्तार भवन का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इससे पुस्तकालय में 600 नई सीटें जुड़ जाएंगी और 70,000 पुस्तकों को संग्रहीत करने के लिए अतिरिक्त स्थान मिलेगा।
पुस्तकालयाध्यक्ष डी.के.सिंह ने कहा कि पिछले 3 वर्षों में सयाजी राव गायकवाड़ पुस्तकालय में सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और इसके लिए वे कुलपति जैन और विश्वविद्यालय प्रशासन के आभारी हैं। सिंह ने कहा कि अब पुस्तकालय को न तो धन की कमी है और न ही अन्य संसाधनों की।
उन्होंने कहा कि नई सुविधाओं से विश्वविद्यालय के सदस्यों, विशेषकर वंचित वर्ग से आने वाले छात्रों को मदद मिल रही है। जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि पुस्तकालय को छात्र-अनुकूल बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 में पुस्तकालय का वार्षिक बजट 3 साल पहले की तुलना में 5 गुना बढ़ा है।
साइबर लाइब्रेरी अब हर दिन सुबह 8 बजे से अगले दिन सुबह 5 बजे तक खुली रहती है, जबकि पहले यह केवल 15 घंटे ही खुलती थी। बता दें कि पुस्तकालय का उन्नयन शिक्षा मंत्रालय की इंस्टीट्यूशन ऑफ एमिनेंस योजना के तहत किया जा रहा है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार