SR Ranganathan Internship: बीएचयू ने लाइब्रेरी साइंस स्नातक के लिए एसआर रंगनाथन इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया
Abhay Pratap Singh | December 3, 2024 | 07:30 PM IST | 2 mins read
एसआर रंगनाथन इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत शुरुआत में एक साल की इंटर्नशिप अवधि के लिए 20 इंटर्न रखे जाएंगे।
नई दिल्ली: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने लाइब्रेरी साइंस स्नातक और स्नातकोत्तर के लिए एक नया इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की इंस्टीट्यूशन ऑफ एमिनेंस ( Institution of Eminence) पहल के तहत शुरू की गई यह योजना बीएचयू में पुस्तकालय संचालन को बढ़ाते हुए प्रशिक्षुओं को आवश्यक कौशल से लैस करेगी।
एसआर रंगनाथन इंटर्नशिप प्रोग्राम एकेडमिक लर्निंग और प्रोफेशनल प्रैक्टिस के बीच अंतर को समाप्त करने के लिए डिजाइन किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य पुस्तकालय पेशेवरों को व्यावहारिक शिक्षण के साथ प्रशिक्षित करना और स्टाइपेंड प्रदान करना है। यह कार्यक्रम भारत में मॉडर्न लाइब्रेरी साइंस के प्रणेता डॉ. एसआर. रंगनाथन की विरासत का सम्मान करता है।
Dr. S. R. Ranganathan Internship Program युवा पेशेवरों और दृष्टिकोणों से नवीन विचारों को पेश करते हुए पुस्तकालय संचालन में व्यावहारिक शिक्षा प्रदान करेगा। शुरुआत में एक साल की इंटर्नशिप के लिए 20 इंटर्न रखे जाएंगे, जिन्हें 20,000 रुपये मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा। प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को एक साल तक का एक्सटेंशन दिया जा सकता है। न्यूनतम 6 महीने की इंटर्नशिप पूरी करने वाले अभ्यर्थी को इंटर्नशिप का सर्टिफिकेट मिलेगा।
डॉ. एस आर रंगनाथन इंटर्नशिप कार्यक्रम शीर्ष 100 भारतीय विश्वविद्यालयों (एनआईआरएफ-रैंक वाले संस्थान या राष्ट्रीय महत्व के संस्थान) से पुस्तकालय विज्ञान स्नातकों और स्नातकोत्तरों के लिए विकास और सीखने का मार्ग प्रदान करता है। कार्यक्रम का मैनेजमेंट विश्वविद्यालय के स्पॉन्सर्ड रिसर्च इंडस्ट्रियल कंसल्टेंसी सेल (SRICC) द्वारा किया जाएगा।
कुलपति प्रो सुधीर कुमार जैन ने कहा, “डॉ. एस.आर. रंगनाथन इंटर्नशिप कार्यक्रम विकास और सीखने के लिए नए रास्ते खोलने के साथ-साथ असाधारण प्रतिभा को सामने लाने के लिए बीएचयू की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब है। यह योजना इच्छुक पुस्तकालय पेशेवरों को अपने कौशल को निखारने और भविष्य की भूमिकाओं के लिए खुद को तैयार करने का एक शानदार अवसर प्रदान करेगी।”
Library Internship Program: लाइब्रेरी इंटर्नशिप कार्यक्रम
बता दें कि, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय लाइब्रेरी सिस्टम भारत की सबसे बड़ी पुस्तकालय प्रणालियों में से एक है। वर्तमान में बीएचयू से एलआईएस स्नातकों को प्रशिक्षित करने के लिए लाइब्रेरी इंटर्नशिप कार्यक्रम प्रदान किया जाता है। यह कार्यक्रम प्रशिक्षुओं के कौशल और पुस्तकालय संचालन की दक्षता को बढ़ाने में काफी मददगार साबित हुआ है।
अगली खबर
]SU Himachal: शूलिनी विश्वविद्यालय नौकरी केंद्रित कोर्स के साथ शुरू करेगा इंटीग्रेटेड न्यू एज डिग्री प्रोग्राम
Adda247 के सीईओ ने कहा, शिक्षा को उद्योग की मांगों के साथ जोड़कर हमारा लक्ष्य एक विकसित भारत के दृष्टिकोण में योगदान करना है, जहां शिक्षा और रोजगार सद्भाव में काम करते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल