BHU के 109वें स्थापना दिवस पर वीसी: शिक्षक के नाते छात्रों का शैक्षणिक, व्यावसायिक विकास करना हमारा कर्तव्य
Abhay Pratap Singh | February 14, 2024 | 07:41 PM IST | 1 min read
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की समृद्ध और विविध विरासत के साथ-साथ वैश्विक मंच पर भारत के उदय की झलक कार्यक्रम के दौरान झांकियों में देखी गई।
नई दिल्ली: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने अपना 109वां स्थापना दिवस बसंत पंचमी के दिन आज यानी 14 फरवरी को उत्साह पूर्वक मनाया। कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने बीएचयू कम्यूनिटी से छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध होने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रोफेसर पंजाब सिंह शामिल हुए।
वायस चांसलर जैन ने अपने संबोधन में कहा कि बीएचयू की स्थापना के पीछे मुख्य उद्देश्यों में से एक छात्रों का समग्र विकास था, इसलिए शिक्षक होने के नाते छात्रों का शैक्षणिक, बौद्धिक और व्यावसायिक विकास सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है। यदि हमारा कोई छात्र सही रास्ते से भटकता है, तो एक शिक्षक और संस्था के रूप में हमें इसकी चिंता करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि रचनात्मक और सकारात्मक भागीदारी व गतिविधियों में छात्रों की भागीदारी उन्हें पेशेवर और व्यक्तिगत रूप से बढ़ने में मदद करता है। मदन मोहन मालवीय जी का विचार था कि छात्रों को अपने विशिष्ट विभागों या संकायों तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें बहुमुखी शिक्षा और गतिविधियों में शामिल होना चाहिए।
प्रोफेसर जैन ने आगे कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 बहु-विषयक शिक्षा का मार्ग प्रशस्त करती है। हमें छात्रों को आगे बढ़ने और उत्कृष्टता प्राप्त करने में मदद के अवसर का पूरा लाभ उठाना चाहिए। बीएचयू इस दिशा में आगे बढ़कर दूसरों के लिए उदाहरण बन सकता है।
स्थापना दिवस समारोह में जुलूस निकालने के साथ ही "विकसित भारत, श्रेष्ठ भारत" की थीम पर विभिन्न संस्थानों, संकायों और स्कूलों की झांकियां शामिल की गई थी। झांकी में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की समृद्ध और विविध विरासत के साथ-साथ वैश्विक मंच पर भारत के उदय की झलक भी प्रस्तुत की गई।
अगली खबर
]मुंबई के दो कॉलेज सीयूईटी 2024 स्कोर की जगह कक्षा 12वीं के अंकों के आधार पर देंगे यूजी कोर्स में प्रवेश
रिपोर्ट में कहा गया कि सोमैया विद्याविहार विश्वविद्यालय सीयूईटी स्कोर के आधार पर यूजी पाठ्यक्रमों की सीटें भर सकता है। सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा 15 मई से 31 मई 2024 के बीच आयोजित की जाएगी।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’