BFUHS MO Recruitment 2026: बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी में मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती, पात्रता मानदंड जानें
Saurabh Pandey | July 17, 2026 | 11:02 AM IST | 1 min read
बीएफयूएचएस मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bfuhs.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (BFUHS), फरीदकोट ने पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के तहत मेडिकल ऑफिसर (जनरल) के 630 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bfuhs.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तिथि 5 अगस्त 2026 तक है।
बीएफयूएचएस मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमामुसार छूट दी जाएगी।
BFUHS Medical Officer Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
आवेदन शुल्क
|
|
जनरल/एससी (SC) को छोड़कर अन्य सभी श्रेणियां
|
2360 रुपये
|
|
एससी (SC)
|
1180
रुपये
|
BFUHS Medical Officer Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
बीएफयूएचएस मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से MBBS की डिग्री, या मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। पंजाब मेडिकल काउंसिल या भारत में विधिवत गठित किसी अन्य मेडिकल काउंसिल के साथ रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।
उम्मीदवारों को मैट्रिकुलेशन स्तर या उसके समकक्ष पंजाबी भाषा का ज्ञान होना चाहिए। जिन उम्मीदवारों के पास यह योग्यता नहीं है, उन्हें नौकरी शुरू करने के छह महीने के भीतर इसे हासिल करना होगा, अन्यथा उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल