CLAT 2025: बिना क्लैट स्कोर के भी ले सकते हैं टॉप लॉ कॉलेज में एडमिशन; जानें पात्रता, फीस और प्लेसमेंट
Saurabh Pandey | December 9, 2024 | 01:55 PM IST | 3 mins read
कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज यानी एनएलयू ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट consoritumofnlus.ac.in पर क्लैट यूजी 2025 और क्लैट पीजी 2025 दोनों के लिए परिणाम की घोषणा कर दी है। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट दोनों स्तरों के लिए 1 दिसंबर को आयोजित किया गया था।
नई दिल्ली : नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली यानी एनएलयू ने कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी क्लैट का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार लॉ की पढ़ाई करना चाहते हैं और क्लैट क्वालाफाई करने से चूक गए हैं, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है।
देश के कई प्रतिष्ठित लॉ कालेज हैं, जो अपनी प्रवेश परीक्षा आयोजित करते हैं, जिन्हें पास कर इच्छुक उम्मीदवार अपना सपना पूरा कर सकते हैं। बिना क्लैट स्कोर एडमिशन देने वाले टॉप लॉ कॉलेजों की लिस्ट आप देख सकते हैं...
CLAT 2025: एनएलयू दिल्ली
एनएलयू दिल्ली में प्रवेश लेने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 10+2 में न्यूनतम 45% अंक और एससी/एसटी वर्ग के लिए 40% अंक आवश्यक हैं। एनएलयू दिल्ली भी बिना क्लैट स्कोर एडमिशन देता है। एनएलयू दिल्ली अपनी खुद की प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है, जिसे आईलेट (AILET) कहा जाता है। एनएलयू दिल्ली में बीए एलएलबी पाठ्यक्रम की फीस 3,25,000 रुपये प्रति वर्ष है।
CLAT 2025: राजस्थान यूनिवर्सिटी जयपुर
राजस्थान विश्वविद्यालय भी बिना एडमिशन देने वाले शीर्ष लॉ कॉलेजों में से एक है। विश्वविद्यालय में प्रस्तावित लॉ पाठ्यक्रम एलएलबी, एलएलएम, पीजी डिप्लोमा हैं। जबकि शुल्क 15000 रुपये प्रति वर्ष है। राजस्थान विश्वविद्यालय भी अपनी प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है, जिसे राजस्थान यूनिवर्सिटी लॉ एंट्रेंस टेस्ट (RULET) कहते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि प्रवेश लेने से पहले एक बार विश्वविद्यालय और संबंधित कोर्स के बारे में पूरी जानकारी जरूर करें।
CLAT 2025: जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल, सोनीपत हरियाणा
जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल, ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी का हिस्सा है और यूजीसी (यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन) और बीसीआई (बार काउंसिल ऑफ इंडिया) द्वारा अनुमोदित एक निजी संस्थान है। यह संस्थान एआईयू (एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज) का सदस्य है।
CLAT के बिना प्रवेश देने वाले शीर्ष लॉ कॉलेजों में से एक जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल भी है। जिसमें एलएलबी की प्रति वर्ष फीस 6,26,000 रुपये है। जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल में प्रवेश एलएसएटी के आधार पर होता है।
CLAT 2025: गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, मुंबई
गवर्नमेंट लॉ कॉलेज यानी जीएलसी चर्चगेट, मुंबई में स्थित भारत का सबसे पुराना लॉ स्कूल है। CLAT के बिना शीर्ष लॉ कॉलेजों में से एक के रूप में, GLC एक यूनीक शैक्षिक अनुभव प्रदान करता है। यह कानूनी पेशे में प्रवेश करने के इच्छुक लोगों के लिए CLAT के बिना शीर्ष लॉ कॉलेजों में से एक के रूप में इसे एक अच्छा विकल्प बनाता है।
प्रस्तावित पाठ्यक्रम - बैचलर ऑफ लॉ डिग्री, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स इन सिक्योरिटीज लॉ, पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट कोर्स इन ह्यूमन राइट्स, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स,डिप्लोमा इन साइबर लॉ। इन पाठ्यक्रमों के लिए शुल्क 65000 से 11000 प्रति वर्ष है।
गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, मुंबई में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को एमएचसीईटी परीक्षा पास करना होगा।
CLAT 2025: सिंबायोसिस लॉ स्कूल पुणे
सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे भारत में CLAT के बिना प्रवेश देने वाले शीर्ष लॉ कॉलेजों में से एक है। यूजीसी और बीसीआई से सिम्बायोसिस को मान्यता प्राप्त है। संस्थान की तरफ से प्रस्तावित लॉ पाठ्यक्रमों मे बीए एलएलबी, बैचलर ऑफ लेजिस्लेटिव लॉ,शामिल है।
सिंबायोसिस लॉ स्कूल पुणे में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवारों को SLAT, AIAT प्रवेश परीक्षाओं को पास करना होगा। संस्थान में प्रवेश लेने के लिए फीस 4,15,000 प्रति वर्ष है।
CLAT 2025: जरूरी दस्तावेज
लॉ कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत होगी।
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट/प्रमाणपत्र
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट/प्रमाणपत्र
- पहचान प्रमाण, आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, आदि।
- अचीवमेंट, एक्सपीरियंस और अन्य गतिविधियों के लिए प्रमाण पत्र
- विद्यालय छोड़ने का प्रमाणपत्र
- हाल की तस्वीरें (पासपोर्ट आकार)
अगली खबर
]CLAT 2025 Result: क्लैट रिजल्ट consortiumofnlus.ac.in पर जारी; दो छात्रों ने AIR 1 रैंक की हासिल
एनएलयू ने क्लैट यूजी 2025 और क्लैट पीजी 2025 दोनों के लिए परिणाम जारी किए हैं। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए CLAT कटऑफ 2025 प्रत्येक संस्थान द्वारा निर्धारित किया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 3 mins readविशेष समाचार
]- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज