AIBE 19 Result 2024: एआईबीई 19 रिजल्ट allindiabarexamination.com पर जल्द होगा जारी, पासिंग मार्क्स जानें
Saurabh Pandey | January 14, 2025 | 06:21 PM IST | 1 min read
एआईबीई 19 परीक्षा 2024 पास करने वाले उम्मीदवारों को बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) द्वारा प्रैक्टिस सर्टिफिकेट (सीओपी) जारी किया जाएगा।
Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.
Download Nowनई दिल्ली : बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) जल्द ही ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन यानी एआईबीई 19 रिजल्ट 2024 की घोषणा करेगा। जो उम्मीदवार AIBE 19 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexanation.com पर जाकर एआईबीई 19 रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।
Latest: AIBE 22 Registration Started: Direct Link
AIBE 22: PYQ"s with Solutions | Full Mock Test-1 | Mock Test 2
AIBE 22: Complete Exam Guide | Certificate of Practice | Sample Papers
Don't Miss: Difference Between AIBE and Judiciary Exams
एआईबीई 19 रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। एआईबीई उत्तर कुंजी आपत्ति विंडो 30 दिसंबर, 2024 को खोली गई थी, जबकि उत्तर कुंजी को चुनौती देने की अंतिम तिथि 10 जनवरी तक थी।
बीसीआई ने सूचित किया है कि रिजल्ट का मूल्यांकन परीक्षा के दौरान प्रदान किए गए प्रश्न पत्र सेट कोड के आधार पर किया जाएगा, जिसे आपने ओएमआर उत्तर पुस्तिका पर अपनी लिखावट में भरा था।
AIBE 19 2024: पासिंग मार्क्स
एआईबीई 19 पासिंग मार्क्स सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 45% है। अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), या विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए, न्यूनतम उत्तीर्ण प्रतिशत 35% से बढ़ाकर 40% कर दिया गया है।
AIBE 19 Result: मार्किंग स्कीम
एआईबीई 19 परीक्षा की अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को एक अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।
AIBE 19 Result: डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexanation.com पर जाएं।
- AIBE 19 परिणाम 2024 लिंक का चयन करें।
- AIBE 19 स्कोरकार्ड 2024 पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन क्रेडेंशियल- एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड दर्ज करें।
- AIBE 19 रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड के स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- AIBE 19 रिजल्ट डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।
Also read AIBE 19 Exam 2024: एआईबीई 19 पास करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए? जानें कैटेगरी वाइज पासिंग परसेंटेज
भारत में कानून का अभ्यास करने के इच्छुक लॉ ग्रेजुएट्स की योग्यता का आंकलन करने के लिए अखिल भारतीय बार परीक्षा (एआईबीई) 19 22 दिसंबर, 2024 को आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल