Bihar DCECE Result 2026: बिहार पॉलिटेक्निक, पैरा मेडिकल परीक्षा का रैंक कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Saurabh Pandey | June 12, 2026 | 09:30 AM IST | 1 min read
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने पॉलिटेक्निक और पैरा मेडिकल परीक्षा का रैंक कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। परीक्षार्थी अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं, जबकि काउंसलिंग का शेड्यूल बाद में घोषित किया जाएगा।
नई दिल्ली : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने डिप्लोमा-सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (DCECE) 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों का रैंक कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार पॉलिटेक्निक, पैरा मेडिकल परीक्षा का रैंक कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में रोल नंबर और पासवर्ड के रूप में जन्मतिथि दर्ज करना होगा।
पर्षद द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (DCECE (PE/PM/PMM)]-2026 का आयोजन 23 और 24 मई, 2026 को किया गया था। इस परीक्षा के माध्यम से पॉलिटेक्निक (इंजीनियरिंग), पैरा मेडिकल (इंटरमीडिएट स्तरीय) और पैरा मेडिकल (माध्यमिक स्तरीय) पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाएगा।
Bihar DCECE Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड के तरीके
- सबसे पहले पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए "Rank Card of DCECE (PE/PM/PMM)-2026" लिंक पर क्लिक करें।
- अपने संबंधित पाठ्यक्रम समूह के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें और अपना रैंक कार्ड डाउनलोड कर लें।
Bihar DCECE Result 2026: स्कोरकार्ड विवरण
बिहार DCECE 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करते समय छात्रों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उसमें निम्नलिखित विवरण सही-सही दर्ज हों-
- अभ्यर्थी का नाम
- रोल नंबर
- श्रेणी
- प्राप्त अंक
- रैंक
ऑनलाइन काउंसलिंग की तारीखें जल्द होंगी घोषित
बिहार DCECE (PE/PM/PMM)-2026 के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग कार्यक्रम की विस्तृत सूचना अभी जारी नहीं की गई है। बोर्ड ने कहा है कि काउंसलिंग शेड्यूल और इससे जुड़ी अन्य जानकारियां जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से प्रकाशित की जाएंगी।
अगली खबर
]CSBC Bihar Police Constable Admit Card 2026: बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड csbc.bihar.gov.in पर जारी
उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत जारी किया गया है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा