Santosh Kumar | June 11, 2026 | 07:22 AM IST | 2 mins read
सीएसबीसी बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/मोबाइल नंबर और जन्म तिथि की जरूरत होगी।

नई दिल्ली: बिहार के सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल्स (सीएसबीसी) ने 17 जून की बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 परीक्षा के लिए ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत जारी किया गया है। बिहार पुलिस भर्ती 2026 परीक्षा 14 जून से आयोजित की जाएगी।
बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/मोबाइल नंबर और जन्म तिथि की जरूरत होगी। उम्मीदवार एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का विवरण और अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं।
सीएसबीसी बिहार, प्रोहिबिशन कॉन्स्टेबल, जेल वार्डर, मोबाइल स्क्वाड कॉन्स्टेबल और अन्य संबंधित पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। यह परीक्षा कुल 4,236 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी।
बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा 14 और 17 जून को राज्य के 38 जिलों में बनाए गए केंद्रों पर होगी। पहली शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह 8 से 9 बजे तक है, जबकि दूसरी शिफ्ट की परीक्षा के लिए दोपहर 1 से 2 बजे तक एंट्री मिलेगी।
सुबह की शिफ्ट की परीक्षा 10 बजे और दोपहर की शिफ्ट की परीक्षा 3 बजे शुरू होगी। बोर्ड ने 14 जून को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया है। परीक्षा की सिटी स्लिप भी पोर्टल पर जारी कर दी गई है।
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से सीएसबीसी बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) और उसके बाद के अन्य चरणों से गुजरना होगा।