BCECEB DCECE 2025 Counselling: बिहार डीसीईसीई पीई मॉप अप राउंड 2 सीट आवंटन जारी, दस्तावेज सत्यापन, एडमिशन डेट
Saurabh Pandey | September 12, 2025 | 06:28 PM IST | 1 min read
अगर अभ्यर्थी को मॉप अप राउंड 2 काउंसलिंग में कोई सीट आवंटन होता है तो, अभ्यर्थी अंतरिम आवंटन ऑर्डर पर छपे हुए रिपोर्टिंग सेंटर पर निश्चित रूप से रिपोर्ट कर अपना दस्तावेज सत्यापन कराएंगे एवं निर्धारित अवधि में नामांकन लेंगे, अन्यथा उनकी आवंटित सीट रद्द हो जाएगी।
नई दिल्ली : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) ने डिप्लोमा-सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (डीसीईसीई) के माध्यम से सरकारी / निजी क्षेत्र के पॉलिटेकनिक (इंजीनियरिंग) कॉलेजों में प्रवेश के लिए मॉप-अप राउंड-2 काउंसलिंग का सीट आवंटन रिजल्ट जारी कर दिया है।
जो अभ्यर्थी पहले और दूसरे मॉप-अप राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए किसी कारण से चॉइस फिलिंग नहीं कर पाए थे, वे भी इस ऑनलाइन मॉप-अप राउंड-2 काउंसलिंग के लिए पात्र हैं।
अगर अभ्यर्थी को मॉप अप राउंड 2 काउंसलिंग में कोई सीट आवंटन होता है तो, अभ्यर्थी अंतरिम आवंटन ऑर्डर पर छपे हुए रिपोर्टिंग सेंटर पर निश्चित रूप से रिपोर्ट कर अपना दस्तावेज सत्यापन कराएंगे एवं निर्धारित अवधि में नामांकन लेंगे, अन्यथा उनकी आवंटित सीट रद्द हो जाएगी।
BCECEB DCECE PE 2025: मॉप अप राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल
|
मॉप अप राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल
|
काउंसलिंग तिथि
|
|---|---|
|
ऑनलाइन मॉप-अप राउंड-2 काउंसलिंग के लिए सीट मैट्रिक्स वेबसाइट पर अपलोड करने की तिथि
|
4 सितंबर 2025
|
|
सीट आवंटन के लिए विलिंगनेस एवं विकल्प भरने की प्रारंभ तिथि
|
5 सितंबर 2025
|
|
सीट आवंटन के लिए विलिंगनेस एवं विकल्प भरने तथा लॉक करने की अंतिम तिथि
|
8 सितंबर 2025
|
|
मॉप-अप राउंड-2 काउंसलिंग का सीट आवंटन रिजल्ट जारी होने की तिथि
|
12 सितंबर 2025
|
|
आवंटन आदेश डाउनलोड करने की तिथियां
|
12 सितंबर 2025 से 14 सितंबर 2025
|
|
दस्तावेज़ सत्यापन एवं प्रवेश (Admission) की तिथियां
|
13 सितंबर 2025 से 14 सितंबर 2025
|
DCECE PE 2025: सत्यापन के लिए जरूरी दस्तावेज
- डीसीईसीई 2025 एडमिट कार्ड
- डीसीईसीई 2025 रैंक कार्ड
- आवेदन पत्र की प्रति (भाग ए और बी)
- आवंटन पत्र की 3 प्रतियां
- पासपोर्ट आकार के फोटो की 6 प्रतियां
- 10वीं बोर्ड प्रमाणपत्र/मैट्रिक/समकक्ष प्रमाणपत्र और एडमिट कार्ड
- पहचान पत्र के लिए आधार कार्ड
- स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- चरित्र प्रमाण पत्र
- बिहार के मूल निवासी द्वारा आवासीय प्रमाण पत्र
- शरणार्थी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
अगली खबर
]IIM Ahmedabad Dubai Campus: आईआईएम अहमदाबाद के दुबई कैंपस का उद्घाटन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान रहे मौजूद
भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) अहमदाबाद के दुबई परिसर का आज (11 सितंबर) उद्घाटन हुआ। इस समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे। परिसर का उद्घाटन दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने किया।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल