BCECE 2026: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 मई तक बढ़ी, आवेदन शुल्क जानें
Saurabh Pandey | May 5, 2026 | 10:30 AM IST | 3 mins read
बीसीईसीई का पाठ्यक्रम एनसीईआरटी की कक्षा 11 और कक्षा 12 के विज्ञान पाठ्यक्रम पर आधारित है, जिसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान, कृषि, जीव विज्ञान और गणित शामिल हैं।
नई दिल्ली : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) ने बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (बीसीईसीई) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की समय सीमी बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in के माध्यम से 10 मई तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जमा करने के बाद उम्मीदवारों को 11 से 12 मई तक आवेदन पत्र की गलतियां सुधारने का अवसर दिया जाएगा।
BCECE 2026 Registration: पात्रता मानदंड
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित/जीव विज्ञान विषयों के साथ 10+2 उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, चिकित्सा/कृषि कार्यक्रम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु प्रवेश के समय क्रमशः 17 वर्ष और 16 वर्ष होनी चाहिए। इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं है।
BCECE 2026 Application Fees: आवेदल शुल्क
|
विषय समूह
|
सामान्य / ओबीसी / पिछड़ा वर्ग शुल्क
|
एससी / एसटी / दिव्यांग कोटा शुल्क
|
|
कोई भी एक समूह
(PCB/PCM/CBA/PCA/MBA/MCA)
|
1,000 रुपये
|
500 रुपये
|
|
संयुक्त समूह
(PMCB)
|
1,100 रुपये
|
550 रुपये
|
BCECE 2026: स्ट्रीमवाइज पात्रता
राज्य के इंजीनियरिंग महाविद्यालयों में- राज्य के इंजीनियरिंग महाविद्यालयों के अंतर्गत संचालित स्नातक इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों तथा संजय गांधी गव्य प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना के अंतर्गत बीटेक (Dairy Technology) एवं बीटेक (Food Technology) पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में नामांकन के लिए जेईई मेन परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के दो चक्रों की ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद रिक्त सीटों को बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा संचालित बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (बीसीईसीई) 2026 के पीसीएम ग्रुप के अभ्यर्थियों से मेरिट कम-विकल्प के आधार पर दो ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से भरा जाएगा।
एग्रीकल्चर स्ट्रीम - बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर (भागलपुर) के स्नातक कृषि / स्नातक उद्यान / स्नातक वानिकी पाठ्यक्रमों की 50% सीटें पीसीएम एवं पीसीबी की संयुक्त मेरिट सूची से भरी जाएंगी एवं शेष 50% सीटें सीबीए (केमिस्ट्री, बायोलॉजी & कृषि विज्ञान), पीसीए (फिजिक्स, केमिस्ट्री & कृषि विज्ञान), एमबीए (मैथमेटिक्स, बायोलॉजी & कृषि विज्ञान), एमसीए (मैथमैटिक्स, केमिस्ट्री & कृषि विज्ञान) की संयुक्त मेरिट सूची से भरी जाएंगी। बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के स्नातक मत्स्य विज्ञान एवं B.Sc. Poultry Production की सीटें संयुक्त मेधासूची के पीसीबी ग्रुप से भरी जाएंगी।
फार्मेसी स्ट्रीम - सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बिहार के सरकारी फार्मेसी संस्थानों के डिग्री पाठ्यक्रम ।
मेडिकल स्ट्रीम - बिहार के सरकारी संस्थानों के फिजियोथेरेपी एवं आकुपेशनल थेरेपी / बैचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेट्री टेकनोलोजी / बैचलर ऑफ ऑपरेशन थियेटर टेक्नोलोजी / बैचलर ऑफ रेडियो इमेजिंग टेक्नोलोजी / बैचलर ऑफ ऑप्टोमेट्री बी.एस.सी. नर्सिंग (सरकारी निजी) एवं अन्य समान पाठ्यक्रम।
BCECE 2026 Exam Date: परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 30 मई 2026 को चार पालियों में एवं 31 मई 2026 को एक पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 22 मई से अपलोड के लिए उपलब्ध होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
BCECE 2026 Exam: परीक्षा पाठ्यक्रम
बीसीईसीई का पाठ्यक्रम एनसीईआरटी की कक्षा 11 और कक्षा 12 के विज्ञान पाठ्यक्रम पर आधारित है, जिसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान, कृषि, जीव विज्ञान और गणित शामिल हैं।
बीसीईसीई परीक्षा के प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) होते हैं, जिनमें सही उत्तर के लिए 4 अंक और गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटे जाते हैं। बीसीईसीई का पाठ्यक्रम एनसीईआरटी की कक्षा 11 और 12 के विज्ञान पाठ्यक्रम पर आधारित है, जिसमें भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, कृषि, जीव विज्ञान और गणित शामिल हैं। प्रत्येक विषय में 100 प्रश्न होते हैं, प्रत्येक प्रश्न 400 अंकों का होता है और परीक्षा की अवधि 90 मिनट होती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार