Bank of India SO Recruitment 2026: बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती के लिए आवेदन शुरू, शुल्क, चयन प्रक्रिया जानें

Saurabh Pandey | September 10, 2026 | 06:43 PM IST | 2 mins read

बैंक ऑफ इंडिया ने एसओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर, चयन ऑनलाइन टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने अलग-अलग विभागों में स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2026 है। इस भर्ती प्रक्रिया का लक्ष्य स्केल I, स्केल II, स्केल III और स्केल IV के पदों पर कुल 205 रिक्तियों को भरना है।

बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष निर्धारित की गई है। कुछ पदों के लिए आयु सीमा अलग-अलग हो सकती है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

Bank of India SO Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
शुल्क राशि (जीएसटी सहित)
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PWD)
175 रुपये (केवल सूचना शुल्क)
सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
1,180 रुपये (आवेदन शुल्क + सूचना शुल्क)

Bank of India SO Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

  1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा
  2. व्यक्तिगत साक्षात्कार
  3. दस्तावेज सत्यापन
  4. चिकित्सा जांच

उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर, सिलेक्शन ऑनलाइन टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू का वेटेज 60:40 होगा। उम्मीदवारों के कंबाइंड फाइनल स्कोर, ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू में मिले कुल स्कोर के आधार पर तय किए जाएंगे। फाइनल सिलेक्शन के लिए उम्मीदवार का ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू, दोनों में योग्य पाया जाना जरूरी है।

ऑनलाइन परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू में मिले कुल अंकों के आधार पर, संबंधित कैटेगरी के उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। खाली पदों की संख्या के अनुसार, इसी मेरिट लिस्ट के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

Also read SSC CPO Recruitment 2026: दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में एसआई भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड जानें

Bank of India SO Recruitment 2026: सिक्योरिटी डिपॉजिट

बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती के लिए चुने गए उम्मीदवारों को सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर एक तय रकम जमा करनी होगी। यह रकम 3 साल की संतोषजनक सेवा के बाद वापस कर दी जाएगी। अगर उम्मीदवार 3 साल की सेवा पूरी होने से पहले बैंक छोड़ता है, तो यह रकम जब्त कर ली जाएगी।

अधिकारी श्रेणी
सिक्योरिटी डिपॉजिट
जेएमजीएस-I में अधिकारी (Officers in JMGS-I)
1,00,000 रुपये
एमएमजीएस-II में अधिकारी (Officers in MMGS-II)
2,00,000 रुपये
एमएमजीएस-III एवं उससे ऊपर के अधिकारी (Officers in MMGS-III & above)
3,00,000 रुपये
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]