BoB Manager Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा मैनेजर भर्ती का कल आखिरी दिन, शुल्क, चयन प्रक्रिया जानें
Saurabh Pandey | August 18, 2025 | 03:40 PM IST | 2 mins read
बैंक ऑफ बड़ौदा मैनेजर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है, कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें। आवेदन प्रक्रिया समय से भरकर जमा कर दें।
नई दिल्ली : बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ से मैनेजर भर्ती अभियान के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया कल यानी 19 अगस्त को समाप्त हो जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर बीओबी मैनेजर भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन शुल्क सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 850 रुपये + भुगतान गेटवे शुल्क है और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, ईएसएम (भूतपूर्व सैनिक) श्रेणी और महिला उम्मीदवारों के लिए 175 रुपये + भुगतान गेटवे शुल्क है।
BoB Manager Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
बीओबी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से सीए, सीएमए, सीएस, सीएफए, डिग्री, बीएससी, बीसीए, बीई या बीटेक, स्नातक, स्नातकोत्तर, मास्टर डिग्री, एमसीए, एमई या एमटेक, एमएससी, एमबीए, पीजीडीएम, पीजीडीसीए पूरा किया हो।
BoB Manager Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया जानें
- बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं।
- होम पेज पर करियर पोर्टल लिंक पर क्लिक करें।
- अब मैनेजर भर्ती पेज पर और फिर आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा।
- अपना पंजीकरण करें और खाते में लॉगिन करें।
- अब आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें।
- कंफर्मेशन पेज की एक प्रति डाउनलोड करके सेव कर लें।
BoB Manager Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2025 अभियान के तहत कुल 455 मैनेजर पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। भर्ती नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्ग के उम्मीवारों को आयुसीमा में छूट दी जाएगी।
|
पद का नाम
|
पदों की संख्या
|
आयु सीमा (वर्षों में)
|
|---|---|---|
|
प्रबंधक (Manager)
|
23
|
23 - 35
|
|
वरिष्ठ प्रबंधक (Senior Manager)
|
85
|
27 - 40
|
|
मुख्य प्रबंधक (Chief Manager)
|
17
|
28 - 42
|
|
उप प्रबंधक (Deputy Manager)
|
22
|
23 - 36
|
|
सहायक उपाध्यक्ष (AVP)
|
8
|
25 - 45
|
|
सहायक प्रबंधक (Assistant Manager)
|
300
|
22 - 32
|
BoB Manager Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और उसके बाद के पर्सनल इंटरव्यू (पीआई) और/या किसी अन्य चयन पद्धति के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू/चयन प्रक्रिया में क्वालीफाइंग अंक बैंक द्वारा तय किए जाएंगे।
अगली खबर
]Rajasthan Patwari Exam 2025: आरएसएसबी पटवारी भर्ती परीक्षा शिफ्ट 1 के सभी सेटों के प्रश्न पत्र वेबसाइट पर जारी
आरएसएसबी पटवारी परीक्षा दो पालियों में हुई - पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चली। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार