BHU 104th Convocation: बीएचयू के 104वें दीक्षांत समारोह में 14072 छात्रों को प्रदान की गईं डिग्रियां
Saurabh Pandey | December 14, 2024 | 06:37 PM IST | 1 min read
बीएचयू के कुलपति द्वारा स्नातक छात्रों को शपथ दिलाई गई। वहीं कुलसचिव प्रो अरुण कुमार सिंह ने पदक पाने वाले विद्यार्थियों के नाम की घोषणा की। रेक्टर प्रो. संजय कुमार ने अतिथियों एवं सभा का स्वागत किया।
नई दिल्ली : बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के 104वें दीक्षांत समारोह में 14072 छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गईं। स्वतंत्रता भवन में दीक्षांत समारोह के दौरान मंच से 30 विद्यार्थियों को कुल 34 पदक प्रदान किए गए। इनमें चांसलर पदक, महाराजा विभूति नारायण सिंह स्वर्ण पदक और बीएचयू पदक शामिल हैं।
104वें दीक्षांत समारोह के हिस्से के रूप में, संस्थानों और संकायों में छात्रों को 14072 डिग्रियां प्रदान की गई हैं। इनमें 867 पीएचडी, 21 एम.फिल., 5074 स्नातकोत्तर और 8110 स्नातक डिग्री शामिल हैं। इसके अलावा, विभिन्न डिग्री वितरण कार्यक्रमों में छात्रों को 544 पदक प्रदान किए गए हैं।
पैसे के पीछे मत भागो, कुछ अलग करने के पीछे भागो। उपलब्धि की भावना ही इंसान को प्रेरित करती है । जस्केलर के सीईओ, अध्यक्ष और संस्थापक, जय चौधरी ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में 104वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए स्नातक छात्रों के साथ ये बातें साझा की।
मुख्य अतिथि जय चौधरी ने प्रतिकूलताओं से अवसर खोजने के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने याद किया कि कैसे उनके माता-पिता, एक छोटे किसान परिवार से थे, यह सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष करते थे कि उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले।
Also read JEE Main 2025: बीटेक में सबसे अच्छी 5 ब्रांच कौन सी हैं? संस्थान और फीस जानें
बीएचयू के कुलपति द्वारा स्नातक छात्रों को शपथ दिलाई गई। वहीं कुलसचिव प्रो अरुण कुमार सिंह ने पदक पाने वाले विद्यार्थियों के नाम की घोषणा की। रेक्टर प्रो. संजय कुमार ने अतिथियों एवं सभा का स्वागत किया। समारोह का समापन रजिस्ट्रार के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रो. पद्मिनी रवीन्द्रनाथ ने किया, जबकि कार्यक्रम की शुरुआत में प्रो. पतंजलि मिश्र ने मंगलाचरण किया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच