Azim Premji Scholarship 2026: अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू, 30,000 रुपये सालाना पाने का मौका

Santosh Kumar | August 10, 2026 | 12:53 PM IST | 1 min read

शॉर्टलिस्ट की गई छात्राओं को 1.5 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद मिलेगी, उन्हें यूजी प्रोग्राम के पूरा होने तक हर साल 30,000 रुपये मिलेंगे।

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा संचालित अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाली छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट azimpremjifoundation.org के माध्यम से स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। 2024-25 बैच की छात्राओं के लिए नवीनीकरण आवेदन विंडो भी सक्रिय है।

साल 2026 में किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज/यूनिवर्सिटी में बीए, बीएससी,बीकॉम, बीटेक, पॉलिटेक्निक या पैरामेडिकल कोर्स में एडमिशन लेने वाली छात्राओं के लिए अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Azim Premji Scholarship 2026: हर साल 30,000 रुपये की स्कॉलरशिप

इस पहल का मकसद कमजोर तबके की छात्राओं को कॉलेज की पढ़ाई करने में मदद करना है। इसके तहत उन्हें उनकी पहली यूजी डिग्री या डिप्लोमा कोर्स की पूरी अवधि के दौरान हर साल 30,000 रुपये की स्कॉलरशिप दी जाती है।

यह स्कॉलरशिप मेरिट, जाति, आय या धर्म पर आधारित नहीं है और सभी लड़कियों के लिए खुली है। शॉर्टलिस्ट की गई छात्राओं को 1.5 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद मिलेगी, उन्हें यूजी प्रोग्राम के पूरा होने तक हर साल 30,000 रुपये मिलेंगे।

Also read Bihar Scholarship 2026: मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना क्या है? किन छात्राओं को मिलेगा लाभ, आवेदन जारी

Azim Premji Scholarship 2026: देश भर में स्कॉलरशिप प्रोग्राम

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप प्रोग्राम को पूरे देश में चरणों में बढ़ाया जा रहा है। पहले साल, यानी 2024-25 में, हमने मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और झारखंड के 100 से अधिक जिलों में यह प्रोग्राम शुरू किया।

दूसरे साल, यानी 2025-26 में, इसमें अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हुए।

2026-27 के लिए आंध्र प्रदेश और दिल्ली को भी इसमें शामिल किया गया है। अब तक इस स्कॉलरशिप से 1.95 लाख लड़कियों को मदद मिली है। आवेदन करने के लिए स्टूडेंट्स को पहले अपना मोबाइल नंबर पंजीकृत करना होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]