AUD PG Admission 2025: अंबेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली ने पीजी प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि 30 जून तक बढ़ाई
Abhay Pratap Singh | June 26, 2025 | 05:48 PM IST | 1 min read
डॉ बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली के सभी पीजी कार्यक्रमों में प्रवेश केवल सीयूईटी पीजी 2025 स्कोर के आधार पर दिया जाएगा।
नई दिल्ली: अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली (AUD) ने स्नातकोत्तर (PG) प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, पात्र उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट audcuet.samarth.edu.in/pg के माध्यम से 30 जून तक एयूडी पीजी एडमिशन 2025 फॉर्म भर सकते हैं।
इससे पहले, अंबेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली के पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 23 जून तय की गई थी। एयूडी पीजी एडमिशन 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 16 मई से शुरू है। एयूडी पीजी प्रवेश 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को लागू शुल्क का भी भुगतान करना होगा।
डॉ बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली के सभी पीजी कार्यक्रमों में शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए प्रवेश केवल कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - पोस्टग्रेजुएट 2025 (CUET PG 2025) के स्कोर के आधार पर दिया जाएगा। एयूडी पीजी एडमिशन 2025 पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को सीयूईटी पीजी 2025 आवेदन संख्या की आवश्यकता होगी।
Also read CUET PG 2025 Result: सीयूईटी पीजी रिजल्ट exams.nta.ac.in/CUET-PG/ पर जारी, डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
अंबेडकर विश्वविद्यालय द्वारा मास्टर ऑफ आर्ट्स (एमए), मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) और मास्टर ऑफ वोकेशन (एमवीओसी) कार्यकमों में पात्र छात्रों को पीजी कोर्स में एडमिशन दिया जाता है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदावर अंबेडकर यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर पर विजिट कर सकते हैं।
Ambedkar University Application Form 2025: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एयूडी पीजी एप्लीकेशन फॉर्म 2025 भर सकते हैं:
- आधिकारिक पोर्टल audcuet.samarth.edu.in/pg पर विजिट करें।
- न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और विवरण के साथ पासवर्ड जनरेट करें।
- फॉर्म भरने के लिए सीयूईटी आवेदन संथ्या और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- एयूडी पीजी फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली जरूरतमंद छात्रों को वित्तीय सहायता भी प्रदान करता है। एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को तथा 3 लाख रुपए से कम सालाना आय वाले परिवार के छात्रों को 100% फीस में छूट दी जाती है।
अगली खबर
]CUET UG 2025 Result Date: सीयूईटी यूजी रिजल्ट कब तक आएगा? स्कोरकार्ड लिंक, पिछले वर्षों की रिलीज डेट जानें
एनटीए अब जल्द ही सीयूईटी यूजी फाइनल आंसर की और रिजल्ट की घोषणा करेगी। अभी तक एजेंसी ने कोई तारीख जारी नहीं की है। सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल