Attack on Students: बिहार पुलिस ने पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल में छात्रों के लिए सुरक्षा की मांग की
Press Trust of India | September 27, 2024 | 10:50 AM IST | 2 mins read
पश्चिम बंगाल में एसएससी जीडी की परीक्षा देने गए बिहार के छात्रों के साथ मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ ली है।
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में बिहार के छात्रों पर कथित हमले के बाद लोगों में रोष और राजनीतिक बयानबाजी देखने को मिल रही है। इस बीच बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) (विधि-व्यवस्था) ने पड़ोसी राज्य की पुलिस को बृहस्पतिवार (26 सितंबर) को पत्र लिखकर बिहार के छात्रों के लिए सुरक्षा की मांग की है।
बिहार पुलिस मुख्यालय के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी), कानून और व्यवस्था, संजय सिंह ने पश्चिम बंगाल के अपने समकक्ष को पत्र लिखकर बिहारी छात्रों को पर्याप्त सुरक्षा दिए जाने का अनुरोध किया है। घटना का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दिख रहा है कि सिलीगुड़ी में स्थानीय लोग बिहार के छात्रों को कथित रूप से पीट रहे हैं।
एडीजी संजय सिंह ने पश्चिम बंगाल पुलिस से मामले की जांच के बारे में अपडेट जानकारी दिए जाने का भी आग्रह किया है। बिहार के राजग नेताओं ने पश्चिम बंगाल में बिहार के छात्रों पर हमले को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी की बृहस्पतिवार को आलोचना की।
Bihari students beaten - आरोपी गिरफ्तार
बिहार पुलिस की शिकायत के बाद बंगाल पुलिस ने छात्रों के साथ मारपीट करने वाले आरोपी रजत भट्टाचार्य को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आरोपी का कहना है कि यूपी और बिहार से युवक नकली प्रमाणपत्र लेकर एसएससी परीक्षा के लिए आ रहे हैं। हालांकि, मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Also read Bihar News: नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का बिहार में भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
Bihari students Bengal - पूरा मामला जानें
बंगाल के सिलीगुड़ी में स्टाफ सिलेक्शन कमिशन जनरल ड्यूटी की परीक्षा देने गए बिहार के दानापुर निवासी छात्र अंकित सिंह और उनके साथी के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने का वीडियो सामने आया था। वायरल वीडियो में कुछ लोग बिहार के छात्रों को धमकी देते हुए उनसे दस्तावेज दिखाने और कान पकड़कर उठक-बैठक कराते नजर आ रहे हैं।
West Bengal Bihari students - केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने साधा निशाना -
चिराग पासवान ने एक्स पर लिखा, “पश्चिम बंगाल में बिहारी छात्रों से बर्बरतापूर्ण मारपीट की खबर बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। वहां की मुख्यमंत्री ने फिर एक बार बिहारियों का अपमान किया है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मैं ममता बनर्जी जी से पूछना चाहता हूं कि क्या पश्चिम बंगाल में परीक्षा देना भी गुनाह है ? क्या अब भी विपक्षी दल के नेता चुप्पी साधे रहेंगे?”
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, “मैं पूछना चाहता हूं बिहार के नेता प्रतिपक्ष से कि अब आप किस हक से तृणमूल कांग्रेस का समर्थन करेंगे। मैं मुख्यमंत्री नीतीश से आग्रह करता हूं कि मामले की गहन जांच करा कर दोषियों पर विधिसम्मत कार्रवाई करें।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार