IPPB IT Executive Admit Card 2024: आईपीपीबी आईटी एग्जिक्यूटिव एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 28 सितंबर को

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक आईटी एग्जिक्यूटिव एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक आईटी एग्जिक्यूटिव परीक्षा कल आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक आईटी एग्जिक्यूटिव परीक्षा कल आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

Abhay Pratap Singh | September 27, 2024 | 09:48 AM IST

नई दिल्ली: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) ने इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एग्जिक्यूटिव (IT Executives) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले पंजीकृत उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट ippbonline.com पर जाकर आईपीपीबी आईटी एग्जिक्यूटिव एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

आईपीपीबी आईटी एग्जिक्यूटिव हाल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। आईपीपीबी आईटी एग्जिक्यूटिव एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए आईटी एग्जिक्यूटिव एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।

Background wave

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक आईटी एग्जिक्यूटिव परीक्षा कल यानी 28 सितंबर को आयोजित की जाएगी। पेपर में कुल 200 अंकों के लिए 160 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे यानी 120 मिनट निर्धारित की गई है। आईपीपीबी आईटी कार्यकारी भर्ती 2024 के लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

Also readIndian Bank Apprentice Admit Card: इंडियन बैंक अपरेंटिस एडमिट कार्ड indianbank.in पर जारी, 28 सितंबर को एग्जाम

आईपीपीबी द्वारा इस भर्ती अभियान के माध्यम से एसोसिएट कंसल्टेंट, कंसल्टेंट और सीनियर कंसल्टेंट की भूमिकाओं सहित कुल 54 आईटी एग्जिक्यूटिव के पदों को भरा जाएगा। जिसमें एसोसिएट कंसल्टेंट के 28 पद, कंसल्टेंट के 21 पद और सीनियर कंसल्टेंट के 5 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

आईटी एग्जिक्यूटिव लिखित परीक्षा में आईटी क्षेत्र से संबंधित तकनीकी ज्ञान और कौशल में उम्मीदवारों की योग्यता का आकलन किया जाएगा। आईपीपीबी आईटी कार्यकारी भर्ती 2024 के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, समूह चर्चा (यदि लागू हो) और दस्तावेज सत्यापन चरणों को शामिल किया गया है।

IPPB IT Executive Admit Card 2024: कैसे डाउनलोड करें?

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आईपीपीबी एग्जिक्यूटिव एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध ‘करियर’ टैब पर क्लिक करें।
  • आईटी एग्जिक्यूटिव भर्ती एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • कैंडिडेट अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications