ATMA July Session Result 2024: एटीएमए जुलाई सत्र परिणाम atmaaims.com पर जारी, स्कोरकार्ड डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | August 7, 2024 | 02:06 PM IST | 2 mins read
एटीएमए 2024 जुलाई रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पीआईडी, जन्मतिथि और कैप्चा कोड की आवश्यकता होगी।
Prepare smarter for ATMA with this FREE preparation eBook! Get expert tips, section-wise strategies, time management techniques, and proven guidance to boost your exam performance.
Download EBookनई दिल्ली: एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स (AIMS) ने आज यानी 5 अगस्त को जुलाई सत्र के लिए एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन 2024 (ATMA 2024) का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट atmaaims.com पर जाकर एटीएमए जुलाई 2024 परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
Latest: ATMA Exam Complete Guide | Preparation Tips & Study Material
Online MBA: Complete Guide | Top Ranked College | Best Courses by Top Universities
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock: Experience Actual Exam
एटीएमए 2024 जुलाई रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पीआईडी, जन्मतिथि और कैप्चा कोड की आवश्यकता होगी। ATMA 2024 परीक्षा 21 जुलाई को एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थी। एटीएमए प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन कम्प्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में कराई गई थी।
ATMA 2024 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, सेक्शनल स्कोर, कुल स्कोर और पर्सेंटाइल जैसे अन्य विवरण शामिल हैं। इसके अलावा, अभ्यर्थी अपने एटीएमए 2024 स्कोरकार्ड में परीक्षा तिथि और स्कोरकार्ड वैधता तिथि देख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को संस्थान की वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
Also read
एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन 2024 परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को एक अंक दिया जाता है। एटीएमए 2024 पेपर में एनालिटिकल रीजनिंग स्किल -1, एनालिटिकल रीजनिंग स्किल -2, वर्बल स्किल -1, वर्बल स्किल -2, क्वान्टिटेटिव स्किल -1 और क्वान्टिटेटिव स्किल -2 से प्रश्न पूछे गए थे।
ATMA 2024 Result: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से एटीएमए जुलाई 2024 परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट atmaaims.com पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘कैंडिडेट लॉगिन’ लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- अब, स्क्रीन पर एटीएमए जुलाई 2024 परिणाम प्रदर्शित होगा।
- अभ्यर्थी इसे जांचें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
AIMS Test for Management Admissions (ATMA) Result 2024: अंतिम चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए निम्नलिखित चरणों में शामिल होना होगा:
- ग्रुप डिस्कशन - कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी समूह चर्चा (ग्रुप डिस्कशन) में शामिल होंगे, जहां उनकी बातचीत, कम्यूनिकेशन, लीडरशिप और प्रबंधकीय कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा।
- रिटन एबिलिटी टेस्ट - अभ्यर्थी भाषा दक्षता और अभिव्यक्ति प्रदर्शित करने के लिए एक संक्षिप्त निबंध लिखेंगे और सब्जेक्टिव प्रश्नों के उत्तर देंगे।
- पर्सनल इंटरव्यू - अभ्यर्थियों का इंटरव्यू एक पैनल द्वारा किया जाएगा। जिसमें उनकी सामान्य जागरूकता, पाठ्येतर गतिविधियों, शैक्षणिक पृष्ठभूमि और संचार कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा।
अगली खबर
]Delhi Coaching Deaths: दिल्ली में कोचिंग सेंटर हादसे में अभ्यर्थियों की मौत मामले की सीबीआई करेगी जांच
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में स्थित ‘राऊ आईएएस स्टडी सर्किल’ की इमारत के बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण तीन सिविल सेवा अभ्यर्थियों की डूबने से मौत हो गई थी।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार