Study Abroad: दिल्ली के दलित छात्रों के लिए अरविंद केजरीवाल ने की अंबेडकर छात्रवृत्ति की घोषणा
Press Trust of India | December 22, 2024 | 12:41 PM IST | 1 min read
आप प्रमुख ने कहा कि इस योजना के तहत दिल्ली का कोई भी दलित छात्र विदेश में पढ़ाई कर सकेगा। इसका पूरा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी।
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शहर के दलित छात्रों के लिए विदेश में मुफ्त पढ़ाई के लिए अंबेडकर छात्रवृत्ति की घोषणा की है। केजरीवाल ने इसे डॉ अंबेडकर के सम्मान में उठाया गया कदम बताया। वहीं, भाजपा ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल ने चुनाव से पहले राजनीतिक लाभ के लिए 2019 में घोषित एक पुरानी योजना को फिर से लागू किया है।
केजरीवाल ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में डॉ. अंबेडकर का अपमान किया। उन्होंने कहा कि अंबेडकर ने कहा था कि शिक्षा ही प्रगति का मार्ग है और उन्होंने तमाम बाधाओं के बावजूद अमेरिका से पीएचडी की डिग्री हासिल की।
Ambedkar Scholarship: दलित छात्र विदेश में पढ़ाई कर सकेगा
आप प्रमुख ने कहा कि इस योजना के तहत दिल्ली का कोई भी दलित छात्र विदेश में पढ़ाई कर सकेगा। अगर उसे किसी विदेशी यूनिवर्सिटी में दाखिला मिलता है तो उसकी पढ़ाई, यात्रा और रहने का पूरा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी।
केजरीवाल ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के बच्चे भी इस योजना के लिए पात्र होंगे। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि छात्रवृत्ति कब और कैसे दी जाएगी। इस पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रतिक्रिया दी है।
Ambedkar Scholarship Portal: भाजपा ने की आलोचना
सिरसा ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह योजना 2019 में शुरू की गई थी, जिसमें केजरीवाल ने हर साल 100 दलित छात्रों को विदेश भेजने का वादा किया था। भाजपा नेता हरीश खुराना ने भी आप की आलोचना की है।
खुराना ने कहा कि एससी छात्रों के लिए यह योजना 2020 से चल रही है, लेकिन दिल्ली सरकार 2023-24 तक केवल 5 छात्रों को ही 25 लाख रुपये दे पाई है। खुराना ने अंबेडकर के प्रति 'नकली सम्मान' दिखाने के लिए केजरीवाल की आलोचना की।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार