APAAR ID Card: कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से ‘अपार’ योजना की शुरुआत की गई, छात्रों के लिए एबीसी आईडी अनिवार्य
Abhay Pratap Singh | February 9, 2024 | 05:14 PM IST | 1 min read
कॉलेज छात्रों को एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स (एबीसी) पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। अपार आईडी छात्रों के पास जीवनभर रहेगी।
नई दिल्ली: शिक्षा मंत्रालय ने कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से ऑटोमेटिक परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्टर (अपार) योजना की शुरुआत की है। अपार आईडी कार्ड में छात्र-छात्राओं की पूरी शैक्षणिक जानकारी रहेगी। अपार योजना का लक्ष्य ‘एक राष्ट्र, एक छात्र आईडी’ है।
मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन की आधिकारिक सोशल साइट एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि अपार योजना के लॉन्च के समय स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव संजय जाविन, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव के. संजय मूर्ति और एमडी-सीईओ, सीएससी एसपीवी संजय के राकेश मौजूद रहे।
सीएससी सीईओ ने कहा कि ग्राम स्तरीय उद्यमी स्कूलों में जाकर छात्रों का नामांकन करेंगे और उन्हें अपार आईडी प्रदान करेंगे। अपार आईडी से छात्रों को एक जगह रिकॉर्ड रखने में मदद मिलेगी। साथ ही ऑनलाइन सेवाओं के लिए बुनियादी ढांचे की कमी वाले स्कूलों को भी मदद मिलेगी।
बताया गया कि एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स (एबीसी) की स्थापना नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी (एनएडी) की तर्ज पर की गई है। कॉलेज छात्रों को एबीसी पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। नई शिक्षा नीति के तहत कॉलेज या यूनिवर्सिटी में प्रवेश लेने वाले छात्रों के पास एबीसी आईडी होना अनिवार्य है।
कार्यक्रम के दौरान सचिव संजय कुमार ने स्कूली छात्रों को अपार आईडी प्रदान करने पर जोर दिया। वहीं, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के अध्यक्ष अनिल ने कहा कि छात्रों को अब प्रमाण पत्र प्रदान करने की आवश्यकता नहीं होगी, भविष्य में केवल अपार आईडी दे सकते हैं, जो छात्रों के पास जीवन भर रहेगी।
बता दें कि एबीसी एक डिजिटल स्टोरेज है, जिसमें छात्र अपने अंक, प्रमाणपत्र, क्रेडिट और व्यक्तिगत जानकारी रख सकते हैं। सेवा का लाभ उठाने के लिए छात्रों को नजदीकी सीएससी पर जाना होगा। एबीसी आईडी की मदद से कॉलेज और विश्वविद्यालय सिर्फ एक क्लिक से छात्रों के सभी डेटा तक आसानी से पहुंच सकेंगे।
अगली खबर
]IDBI Executive Results 2023: आईडीबीआई एग्जीक्यूटिव रिजल्ट व कट-ऑफ लिस्ट जारी, 1300 पदों पर होगी भर्ती
आडीबीआई कार्यकारी भर्ती अभियान के तहत कुल 1300 पद भरे जाएंगे। आईडीबीआई एग्जीक्यूटिव रिजल्ट 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि की आवश्यता होगी।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी