Trusted Source Image

AOC Recruitment 2026 Notification: आर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, पात्रता मानदंड जानें

Saurabh Pandey | September 27, 2026 | 06:50 PM IST | 2 mins read

आर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स ग्रुप सी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी, जिसके बाद उम्मीदवार अपने फॉर्म जमा कर सकेंगे।

आर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स ग्रुप सी भर्ती 2026 के लिए आवेदन की तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
आर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स ग्रुप सी भर्ती 2026 के लिए आवेदन की तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : रक्षा मंत्रालय में ग्रुप सी के 2,615 सिविलियन पदों को भरने के लिए आर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स (AOC) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह भर्ती ट्रेड्समैन मेट, फायरमैन, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (JOA), मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) और मटीरियल असिस्टेंट के पदों के लिए है।

आर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स ग्रुप सी भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट या फिजिकल टेस्ट (जो भी पद के लिए लागू हो) से शुरू होगी। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

इस भर्ती के लिए पहले आवेदन की प्रक्रिया 24 अगस्त 2026 से शुरू होनी थी और आवेदन की आखिरी तारीख 23 सितंबर 2026 तय की गई थी। हालांकि, आवेदन का लिंक अभी तक एक्टिवेट नहीं हुआ है और नया शेड्यूल भी कन्फर्म नहीं हुआ है। आवेदन की तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

AOC Recruitment 2026 Notification: आयु सीमा

आर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स ग्रुप सी भर्ती 2026 ट्रेड्समैन मेट और फायरमैन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष और जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (JOA), मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) और मटीरियल असिस्टेंट पदों के लिए उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

AOC Recruitment 2026 Notification: कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या

आर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स में 5 पदों पर ग्रुप सी की कुल 2615 वैकेंसी हैं। कैटेगरीवाइज रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं-

पद
अनारक्षित (UR)
ईडब्ल्यूएस
ओबीसी
एससी
एसटी
कुल
ट्रेड्समैन मेट
728
183
483
270
135
1,799
फायरमैन
210
52
140
78
40
520
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट
42
10
28
16
8
104
मल्टी-टास्किंग स्टाफ
58
14
38
21
11
142
मटेरियल असिस्टेंट
20
5
14
8
3
50
कुल
1,058
264
703
393
197
2,615

Also read RRB Technician Exam City Slip 2026: आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड डेट जानें

AOC Recruitment 2026 Notification: शैक्षणिक योग्यता

पदशैक्षणिक योग्यता
ट्रेड्समैन मेटकिसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) पास होना अनिवार्य है।
फायरमैनकिसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) पास होना अनिवार्य है।
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट12वीं पास साथ ही अंग्रेजी टाइपिंग 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट
मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS)किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) पास होना अनिवार्य है।
मटेरियल असिस्टेंटकिसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (बैचलर) डिग्री


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications