Allahabad University Recruitment 2024: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 10वीं पास के लिए नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती
Saurabh Pandey | March 5, 2024 | 04:45 PM IST | 1 min read
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी नॉन फैकल्टी भर्ती 2024 आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
नई दिल्ली : इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, लैब अटेंडेंट, मल्टी-टास्किंग स्टाफ सहित विभिन्न ग्रुप ए, बी और सी गैर-शिक्षण पदों पर भर्तियां निकाली हैं। नौकरी के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 1 अप्रैल 2024 तक है।
रिक्तियों की संख्या
इलाहाबाद विश्वविद्यालय गैर-शिक्षण भर्ती 2024 के तहत विभिन्न पदों पर 347 रिक्तियां भरी जानी है। रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि विस्तृत अधिसूचना को जरूर पढ़ें।
- ग्रुप सी पद (एमटीएस, कार्यालय सहायक आदि) 313 पद
- ग्रुप बी 16 पद
- ग्रुप ए 14 पद
- असिस्टेंट लाइब्रेरियन 4 पद
आवेदन शुल्क
अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, एसईबीसी (ओबीसी) के लिए1500 आवेदन शुल्क और 100 रुपये का सुविधा शुल्क मिलाकर कुल 1600 रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी के लिए 700 रुपये आवेदन शुल्क और 100 रुपये सुविधा शुल्क कुल मिलाकर 800 रुपये और PwD (दिव्यांग) को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। उन्हें सिर्फ 100 रुपये के सुविधा शुल्क का भुगतान करना होगा। जिन लोगों ने पहले किसी पद के लिए आवेदन किया था और जहां कोई चयन नहीं हुआ है, उन्हें फीस के भुगतान और आवेदन संख्या सहित सभी विवरण देते हुए नया आवेदन जमा करना होगा। हालांकि उन्हें सुविधा शुल्क के रूप में 500 का भुगतान करना होगा।
आयुसीमा
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी नॉन फैकल्टी भर्ती 2024 आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके साथ ही पद के मुताबिक आयुसीमा का विवरण विस्तृत अधिसूचना में दिया गया है।
अगली खबर
]Allahabad University Admission 2024: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में सीयूईटी यूजी स्कोर से होगा एडमिशन, विवि का फैसला
प्रशासन ने कहा कि संस्थान के यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश सीयूईटी यूजी के माध्यम से दिया जाएगा। बता दें कि सीयूईटी यूजी 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 27 फरवरी से शुरू हो गई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच