Trusted Source Image

Allahabad University PG Admission 2024: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी पीजीएटी पंजीकरण allduniv.ac.in पर शुरू

Saurabh Pandey | May 16, 2024 | 05:52 PM IST | 1 min read

पीजीएटी प्रवेश परीक्षा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, बरेली और नई दिल्ली में हाइब्रिड मोड में और केवल भोपाल, कोलकाता, पटना और तिरुवंतपुरम में ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। (आधिकारिक वेबसाइट)
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (पीजीएटी) 2024 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय पीजी प्रवेश 2024 के लिए पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय पीजीएटी 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 जून तक है। उम्मीदवार परीक्षा से एक सप्ताह पहले पीजीएटी 2024 प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

Allahabad University PG Admission 2024: इन शहरों में होगी परीक्षा

इलाहाबाद विश्वविद्यालय पीजी प्रवेश परीक्षा प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, बरेली, नई दिल्ली में हाइब्रिड मोड और भोपाल, कोलकाता, पटना ,तिरुवनंतपुरम में ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

Allahabad University Entrance Exam 2024: हाइब्रिड मोड में प्रवेश परीक्षा

एलएलबी, एमकॉम और एलएलएम के लिए प्रवेश परीक्षा हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन और ऑफलाइन) में आयोजित की जाएगी, जबकि पीजीएटी 2 और इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा केवल ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। आवेदकों को किसी भी स्थिति में आवंटित परीक्षा केंद्रों के अलावा किसी और परीक्षा केंद्र में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Allahabad University PGAT 2024: मार्किंग स्कीम और परीक्षा पैटर्न

इलाहाबाद विश्वविद्यालय पीजी प्रवेश परीक्षा (पीजीएटी) 2024-25 में सभी पाठ्यक्रमों के लिए अधिकतम 300 अंक होंगे। प्रश्न पत्र में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे। गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।

Also read CUET UG 2024 May 15 Shift 1 Analysis: सीयूईटी यूजी शिफ्ट 1 विश्लेषण; केमिस्ट्री मध्यम तो बायोलॉजी आसान

पीजीएटी रिजल्ट

पीजीएटी प्रवेश परीक्षा 2024 जून के तीसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी और पीजीएटी के परिणाम जुलाई के पहले सप्ताह तक घोषित किए जाएंगे। विश्वविद्यालय ने बताया कि विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग जुलाई के तीसरे सप्ताह से शुरू हो सकती है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications