AU PGAT 2 Admit Card 2025: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने पीजीएटी 2 एडमिट कार्ड किया जारी, परीक्षा 10 जून से
Abhay Pratap Singh | June 5, 2025 | 05:52 PM IST | 2 mins read
एयू पीजीएटी 2 शिफ्ट 1 सुबह 9:30 से 11:40 बजे तक और शिफ्ट 2 दोपहर 2 बजे से शाम 4:10 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
नई दिल्ली: इलाहाबाद विश्वविद्यालय (AU) ने पोस्ट ग्रेजुएट एडमिशन टेस्ट (PGAT-2) 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in या aupravesh2025.cbtexam.in पर जाकर एयू पीजीएटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी 10 और 11 जून को PGAT 2 परीक्षा आयोजित करेगा। AU PGAT 2025 परीक्षा दोनों दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। शिफ्ट 1 सुबह 9:30 से 11:40 बजे तक और शिफ्ट 2 दोपहर 2 बजे से शाम 4:10 बजे तक आयोजित की जाएगी।
इन दो दिनों के लिए एयू पीजीएटी 2 परीक्षा 2025 के लिए निर्धारित पाठ्यक्रमों में बीएड, एमएड और आईपीएस (इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज) कार्यक्रम जैसे मीडिया स्टडीज में मास्टर ऑफ वोकेशन (एमवीओसी), मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) एवं फूड टेक्नोलॉजी में मास्टर ऑफ साइंस (एमएससी) शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Allahabad University PGAT Admit Card 2025: ऑफलाइन, ऑनलाइन परीक्षा केंद्र
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, इलाहाबाद की पीजीएटी 2025 परीक्षा 10 जून से 13 जून के बीच 42 केंद्रों पर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में आयोजित की जाएगी। इनमें से 14 केंद्र ऑफलाइन संचालित होंगे, जिनमें प्रयागराज में 8 और लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर, बरेली और नई दिल्ली में 1-1 शामिल हैं।
शेष 28 केंद्र ऑनलाइन परीक्षा के लिए बनाए गए हैं, जिनमें प्रयागराज और वाराणसी में 7-7, नई दिल्ली, पटना, गोरखपुर, कानपुर और लखनऊ में 2-2 तथा तिरुवनंतपुरम, भोपाल, कोलकाता और बरेली में1-1 केंद्र शामिल हैं। एयू ने आगे कहा कि, “एलएलबी, एलएलएम और एमकॉम के लिए एडमिट कार्ड उचित समय पर जारी किए जाएंगे।”
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, “10-11 जून, 2025 (शिफ्ट-1 और शिफ्ट-2) को निर्धारित पीजीएटी - 2 (बीएड और एमएड सहित) और आईपीएस (एम वॉक मीडिया स्टडीज, एमसीए और एमएससी फूड टेक्नोलॉजी) पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश पत्र 4 जून 2025 को जारी किए जाएंगे। आवेदक अपना एडमिट कार्ड पीजीएटी 2025 प्रवेश पोर्टल aupravesh2025.cbtexam.in से डाउनलोड कर सकते हैं।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’