Trusted Source Image

Allahabad University Admission 2026: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में बीए, बीएड प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

Saurabh Pandey | July 5, 2026 | 05:44 PM IST | 2 mins read

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के इंटीग्रेटेड बी.ए. बी.एड. कोर्स में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर 5 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और प्रोफाइल अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

फेज 1 में उम्मीदवारों को समर्थ पोर्टल पर जाकर अपनी बुनियादी जानकारी भरनी होगी और अपनी प्रोफाइल को अपडेट करना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
फेज 1 में उम्मीदवारों को समर्थ पोर्टल पर जाकर अपनी बुनियादी जानकारी भरनी होगी और अपनी प्रोफाइल को अपडेट करना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बी.ए. बी.एड. इंटीग्रेटेड कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET) 2026 की परीक्षा दी है, वे विश्वविद्यालय के आधिकारिक 'समर्थ एडमिशन पोर्टल' alldunivcuet.samarth.edu.in/ncet पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय के प्रवेश निदेशक प्रोफेसर कपिंदर द्वारा जारी सूचना के अनुसार, प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन, प्रोफाइल अपडेट और फीस भुगतान की प्रक्रिया 5 जुलाई 2026 से शुरू होकर 15 जुलाई 2026 तक चलेगी। यह पूरी प्रवेश पंजीकरण प्रक्रिया दो अलग-अलग चरणों में पूरी की जाएगी-

प्रथम चरण - रजिस्ट्रेशन और प्रोफाइल अपडेशन - इस चरण में उम्मीदवारों को समर्थ पोर्टल पर जाकर अपनी बुनियादी जानकारी भरनी होगी और अपनी प्रोफाइल को अपडेट करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे केवल पात्रता मानदंड पूरा करने पर ही आवेदन करें और सभी विवरण बेहद सावधानीपूर्वक भरें।

द्वितीय चरण - कोर्स चयन और रजिस्ट्रेशन फीस भुगतान - प्रोफाइल अपडेट करने के बाद उम्मीदवारों को पोर्टल पर 'B.A. B.Ed.' प्रोग्राम का चयन करना होगा और निर्धारित पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। जो उम्मीदवार दोनों चरण पूरे करेंगे, केवल उन्हें ही काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए योग्य माना जाएगा।

Allahabad University Admission 2026: आवेदन शुल्क

प्रवेश पोर्टल पर पंजीकरण के लिए श्रेणीवार शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसके तहत सामान्य (UR), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस तय की गई है। वहीं, एससी (SC), एसटी (ST) और दिव्यांग (PwD) वर्ग के आवेदकों के लिए यह शुल्क 150 रुपये रखा गया है।

Allahabad University UG Admission 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें

  1. सबसे पहले आधिकारिक समर्थ एडमिशन पोर्टल alldunivcuet.samarth.edu.in/ncet पर जाएं।
  2. पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करें और अपनी प्रोफाइल (शैक्षणिक विवरण व आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर) अपडेट करें।
  3. अब प्रोफाइल अपडेट होने के बाद 'B.A. B.Ed.' प्रोग्राम/कोर्स का चयन करें।
  4. अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित रजिस्ट्रेशन शुल्क (₹300 या ₹150) का ऑनलाइन भुगतान कर आवेदन सबमिट कर दें।

Also read DU UG Admission 2026: डीयू यूजी सीएसएएस फेज 2 एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, 16 जुलाई को आएगी पहली आवंटन लिस्ट

Allahabad University UG Admission 2026: रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों को तैयार रखने के लिए कहा गया है-

  1. CUET-NCET-2026 का एडमिट कार्ड और स्कोर कार्ड
  2. कक्षा 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  3. कक्षा 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  4. हाल ही में खींची गई पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
  5. केंद्र सरकार के निर्धारित प्रारूप में जारी वैध जाति/श्रेणी प्रमाण पत्र - जहां लागू हो
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications