इलाहाबाद हाई कोर्ट ग्रुप सी और डी भर्ती परीक्षा नतीजों के साथ-साथ फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश सिविल कोर्ट स्टाफ सेंट्रलाइज्ड भर्ती 2024-25 का लक्ष्य जिला अदालतों के भीतर ग्रुप सी और डी पदों पर 3306 रिक्तियों को भरना है।
Saurabh Pandey | February 6, 2025 | 09:00 PM IST
नई दिल्ली : इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने ग्रुप सी और ग्रुप डी भर्ती परीक्षाओं का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AHCRE/ पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। एनटीए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिकारियों ने पीडीएफ के रूप में परिणाम जारी किए हैं। पात्र उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।
इलाहाबाद हाई कोर्ट ग्रुप सी और डी भर्ती परीक्षा के नतीजे विभिन्न पदों से संबंधित हैं, जिनमें ड्राइवर ग्रेड-IV, ग्रुप सी लिपिक संवर्ग, समूह डी संवर्ग, आशुलिपिक (अंग्रेजी), और आशुलिपिक (हिंदी) शामिल हैं। परिणाम पीडीएफ में उम्मीदवार का विवरण जैसे नाम, पिता का नाम, लिंग, आवेदन संख्या और रोल नंबर शामिल हैं।
इलाहाबाद हाई कोर्ट ग्रुप सी और डी भर्ती परीक्षा नतीजों के साथ-साथ फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश सिविल कोर्ट स्टाफ सेंट्रलाइज्ड भर्ती 2024-25 का लक्ष्य जिला अदालतों के भीतर ग्रुप सी और डी पदों पर 3306 रिक्तियों को भरना है।
इलाहाबाद हाई कोर्ट ग्रुप सी और डी भर्ती परीक्षा 4 और 5 जनवरी, 2025 को आयोजित की गई थी। 4 जनवरी को ड्राइवर ग्रेड-IV परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक , जबकि ग्रुप सी लिपिक संवर्ग परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की गई थी।
Also read RPSC Assistant Engineer Result 2024: आरपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर रिजल्ट जारी, कटऑफ अंक जानें
5 जनवरी को स्टेनोग्राफर ग्रेड-III परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और ग्रुप डी भर्ती परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की गई थी।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ग्रुप सी और डी चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और फाइनल मेरिट सूची शामिल है। फेज 1 (लिखित परीक्षा) में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार फेज 2 (स्किल टेस्ट) के लिए पात्र होंगे। फेज 1 का रिजल्ट घोषित होने के साथ, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट में उपस्थित होना होगा। एनटीए इलाहाबाद उच्च न्यायालय जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर ग्रुप सी और डी स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड जारी करेगा।