UPPSC Exam: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एई प्री रिजल्ट में संशोधन का दिया आदेश, 28-29 सितंबर को होनी है मुख्य परीक्षा
Santosh Kumar | September 26, 2025 | 01:41 PM IST | 1 min read
प्री परीक्षा के लिए 78,798 उम्मीदवारों ने आवेदन किया, जिनमें से 31,639 उपस्थित हुए। परिणाम 26 मई को घोषित किए गए, जिनमें से 7,358 उम्मीदवार मेंस के लिए चुने गए।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य/विशेष चयन) प्रारंभिक परीक्षा 2024 के परिणामों को लेकर उठे विवाद के बाद, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने यूपीपीएससी एई प्रारंभिक परीक्षा परिणाम में संशोधन का आदेश दिया है।
न्यायालय ने स्पष्ट रूप से कहा कि आरक्षित श्रेणी के वे अभ्यर्थी जो अनारक्षित श्रेणी के कटऑफ अंक प्राप्त करते हैं, उन्हें भी अनारक्षित श्रेणी में शामिल किया जाना चाहिए, भले ही उन्होंने आरक्षित श्रेणी के तहत आवेदन किया हो।
मेरिट सूची फिर से तैयार करने का आदेश
न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने कहा, "जनरल श्रेणी सभी के लिए है। इसलिए, यदि एससी, एसटी या ओबीसी उम्मीदवार जनरल की कटऑफ को पूरा करता है, और उसने आयु या शुल्क में छूट ली है, तो उसे जनरल श्रेणी में रखा जाना चाहिए।"
हाईकोर्ट ने आयोग को अप्रैल 2025 में हुई 609 पदों की प्रारंभिक परीक्षा की मेरिट सूची दोबारा बनाने का आदेश दिया है। इसमें आरक्षित वर्ग के वे अभ्यर्थी भी शामिल होंगे जिन्होंने जनरल वर्ग जितने या उससे अधिक अंक पाए हैं।
Also read UPPSC AE Mains Admit Card 2025: यूपीपीएससी एई मेन्स एडमिट कार्ड जारी, 28 - 29 सितंबर को परीक्षा
28 और 29 सितंबर को होनी है मुख्य परीक्षा
मुख्य परीक्षा संशोधित मेरिट सूची के आधार पर होगी। प्री परीक्षा के लिए 78,798 उम्मीदवारों ने आवेदन किया, जिनमें से 31,639 उपस्थित हुए। परिणाम 26 मई को घोषित किए गए, जिनमें से 7,358 उम्मीदवार मेंस के लिए चुने गए।
गौरतलब है कि यूपीपीएससी एई मुख्य परीक्षा 28 और 29 सितंबर को निर्धारित है। कोर्ट ने यह भी कहा कि चयन प्रक्रिया में 'लेवल प्लेइंग फील्ड' का सिद्धांत लागू होना चाहिए ताकि सभी उम्मीदवारों को समान अवसर मिल सके।
अगली खबर
]AIIMS NORCET 9 Mains Exam 2025: एम्स नॉरसेट 9 स्टेज 2 परीक्षा कल, जानें एग्जाम गाइडलाइंस, आवश्यक दस्तावेज
चयनित उम्मीदवारों के लिए परीक्षा का प्रवेश पत्र पहले ही जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार एम्स नॉरसेट 9 स्टेज 2 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल