Saurabh Pandey | February 3, 2025 | 06:26 PM IST | 1 min read
AIBE 19 परीक्षा पास करने के लिए सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 45% अंक प्राप्त करना होगा, जबकि एससी, एसटी और विकलांग श्रेणियों के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक 40% है।
Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.
Download Now
नई दिल्ली : बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) जल्द ही ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) 19 का रिजल्ट जल्द ही जारी करेगा। बीसीआई रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर की भी जारी करेगा। एआईबीई 19 परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
AIBE 21: Final Answer Key Out: Download PDF
AIBE 21: Provisional Answer Key & Solutions: SET-A | SET-B | SET-C | SET-D
AIBE: Complete Exam Guide | Certificate of Practice
Don't Miss: Difference Between AIBE and Judiciary Exams
एआईबीई 19 फाइनल आंसर की 2024 पीडीएफ प्रारूप में जारी की जाएगी। एआईबीई 19 परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी, जबकि प्रोविजनल आंसर की 28 दिसंबर को जारी की गई थी, जबकि आपत्ति दर्ज कराने के लिए 10 जनवरी 2025 तक मौका दिया गया था।
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन टेस्ट पास करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स को भारत में वकालत करने के लिए सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (CoP) दिया जाता है। एआईबीई 19 परीक्षा 50 शहरों के 140 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
एआईबीई 19 परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल थे, जिसमें संवैधानिक कानून, पारिवारिक कानून, भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और बौद्धिक संपदा कानून जैसे 19 कानूनी विषयों को शामिल किया गया था। इस परीक्षा का उद्देश्य लॉ स्नातकों की योग्यता का मूल्यांकन करना है।
AIBE 19 परीक्षा पास करने के लिए सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 45% अंक प्राप्त करना होगा, जबकि एससी, एसटी और विकलांग श्रेणियों के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक 40% है।