AIAPGET Answer Key 2026: ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, 5 सितंबर तक चैलेंज
Saurabh Pandey | September 4, 2026 | 12:40 PM IST | 2 mins read
एनटीए ने अखिल भारतीय आयुष पोस्ट ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने अखिल भारतीय आयुष पोस्ट ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा (AIAPGET) 2026 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/aiapget पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए ने प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ आपत्तियां (अगर कोई हों) दर्ज करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर रिकॉर्ड किए गए जवाबों वाले प्रश्न-पत्र भी अपलोड कर दिए हैं। जो उम्मीदवार आंसर की से संतुष्ट नहीं हैं, वे प्रति प्रश्न 200 रुपये का प्रोसेसिंग शुल्क देकर उसे चैलेंज कर सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि 5 सितंबर 2026 को रात 11:59 बजे के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
प्रति प्रश्न आपत्ति दर्ज करने का शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से ही भरा जा सकता है। बिना शुल्क के किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा और भुगतान का कोई अन्य माध्यम स्वीकार नहीं होगा। उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों की टीम करेगी। यदि किसी उम्मीदवार की आपत्ति सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी को बदलकर सभी उम्मीदवारों के लिए लागू किया जाएगा।
|
परीक्षा
|
उत्तर कुंजी चुनौती की अवधि
|
भुगतान की अंतिम तिथि
|
|
AIAPGET-2026
|
5 सितंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)
|
5 सितंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)
|
AIAPGET 2026 Result: रिजल्ट विवरण
एआईपीजीईटी रिजल्ट अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही तैयार और घोषित किया जाएगा। किसी भी उम्मीदवार को उसकी आपत्ति स्वीकार हुई या नहीं, इसकी व्यक्तिगत जानकारी नहीं दी जाएगी। विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गई अंतिम उत्तर कुंजी ही मान्य होगी।
AIAPGET 2026: परीक्षा विवरण
एनटीए ने ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में 22 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में देश भर के 104 शहरों के लगभग 205 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 51,482 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इसके अलावा, राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर विमेन, जयपुर के 49 उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा 1 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल