AKTU Admit Card 2025: एकेटीयू यूजी, पीजी सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड aktu.ac.in पर जारी
Saurabh Pandey | February 17, 2025 | 05:40 PM IST | 2 mins read
एकेटीयू सेमेस्टर परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी विवरण, जैसे कि उनका नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और परीक्षा तिथियां सावधानीपूर्वक सत्यापित करें।
नई दिल्ली : डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (एकेटीयू), लखनऊ ने शैक्षणिक वर्ष 2025 के लिए स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) ऑड सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इच्छुक और पात्र छात्र विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल aktu.ac.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एकेटीयू एडमिट कार्ड विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के लिए उपलब्ध है, जिनमें बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक), बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (बीआर्क), बैचलर ऑफ फार्मेसी (बीफार्मा), इंटीग्रेटेड मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए इंटीग्रेटेड), और इंटीग्रेटेड मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए इंटीग्रेटेड) शामिल हैं।
AKTU Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aktu.ac.in पर जाएं।
- अब 'ईआरपी' टैब पर जाएं और मेनू से 'एकेटीयू-ईआरपी' चुनें।
- अब लॉगिन क्रेडेंशियल यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- एकेटीयू एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करें और सभी विवरण सत्यापित करें।
- अब एकेटीयू एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले लें।
AKTU Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डिटेल्स
एकेटीयू एडमिट कार्ड में परीक्षा कार्यक्रम के साथ उम्मीदवार का नाम, पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, पिता का नाम, परीक्षा तिथि और समय, लिंग, परीक्षा का नाम, फोटो और हस्ताक्षर जैसे विवरण होंगे।
एकेटीयू सेमेस्टर परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी विवरण, जैसे कि उनका नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और परीक्षा तिथियां सावधानीपूर्वक सत्यापित करें। किसी भी विसंगति के मामले में, छात्रों को सुधार के लिए तुरंत विश्वविद्यालय अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।
AKTU Admit Card 2025: परीक्षा तिथि
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय में यूजी, पीजी और ऑड सेमेस्टर परीक्षाएं 18 फरवरी से 11 मार्च 2025 तक आयोजित होने वाली हैं।
AKTU के बारे में...
डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (एकेटीयू) पूर्व में उत्तर प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) लखनऊ के नाम से जाना जाता था। विश्वविद्यालय लखनऊ उत्तर प्रदेश में स्थित है। वर्ष 2015 में, विश्वविद्यालय का आधिकारिक तौर पर नाम बदलकर डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय कर दिया गया। AKTU से उत्तर प्रदेश के 55 जिलों में स्थित कुल 592 संस्थान संबद्ध हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार