AISSEE 2025 Exam Date: सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम डेट घोषित, 5 अप्रैल को परीक्षा, एनटीए ने जारी की अधिसूचना
Santosh Kumar | February 4, 2025 | 10:37 AM IST | 1 min read
शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए देश भर के सैनिक स्कूलों और नए सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कक्षा 6 और 9 के लिए सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2025 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। एआईएसएसईई 2025 परीक्षा 5 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। एनटीए ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AISSEE पर जारी नोटिस देख सकते हैं।
अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (एआईएसएसईई)-2025 एनटीए द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए देश भर के सैनिक स्कूलों और नए सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी।
Sainik School Exam Date 2025: योग्यता अंक
एआईएसएसईई 2025 परीक्षा पेन-पेपर मोड में होगी। नोटिस के अनुसार सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 5 अप्रैल (शनिवार) को आयोजित की जाएगी। एनटीए जल्द ही परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी साझा करेगा।
एआईएसएसईई 2025 परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में कम से कम 25% अंक और कुल मिलाकर 40% अंक प्राप्त करने होंगे। हालाँकि, एससी और एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कोई न्यूनतम अंक सीमा नहीं है।
AISSEE 2025 Exam Date: सैनिक स्कूल परीक्षा समय
एआईएसएसईई 2025 परीक्षा समय के अनुसार, कक्षा 6 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी जबकि कक्षा 9 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
किसी भी स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार एनटीए को aissee@nta.ac.in पर ईमेल या हेल्पडेस्क पर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं। कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा की अवधि 150 मिनट होगी जबकि कक्षा 9 की 180 मिनट होगी।
जारी अधिसूचना के माध्यम से एनटीए ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और exams.nta.ac.in/AISSEE/ देखते रहें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल