Abhay Pratap Singh | May 22, 2024 | 11:26 AM IST | 2 mins read
एटीएमए एंट्रेंस एग्जाम 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एटीएमए प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Prepare smarter for ATMA with this FREE preparation eBook! Get expert tips, section-wise strategies, time management techniques, and proven guidance to boost your exam performance.
Download EBook
नई दिल्ली: एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स (AIMS) ने आज यानी 22 मई को एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन 2024 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एटीएमए एग्जाम में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट atmaaims.com पर जाकर एटीएमए एडमिट कार्ड 2024 देख सकते हैं।
Latest: ATMA Exam Complete Guide | Preparation Tips & Study Material
Online MBA: Complete Guide | Top Ranked College | Best Courses by Top Universities
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock: Experience Actual Exam
AIMS टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन 2024 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण जैसे पीआईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एटीएमए 2024 प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को हाल टिकट के साथ एक वैलिड सरकारी पहचान पत्र की मूल प्रति परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा।
एटीएमए 2024 एग्जाम 25 मई को ऑनलाइन टेस्ट मोड में एक पाली में आयोजित की जाएगी। एटीएमए एंट्रेंस एग्जाम 2024 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित होगी। एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन 2024 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर एक घंटे पहले पहुंचना होगा।
Also readATMA Admit Card 2024: एटीएमए 2024 एडमिट कार्ड कल atmaaims.com पर होगा जारी, परीक्षा 25 मई को
एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स द्वारा एआईएमएस परीक्षा 2024 समाप्त होने के बाद 30 मई को एआईएमएस रिजल्ट 2024 जारी किया जाएगा। एटीएमएस 2024 एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए चौथाई (0.25) अंक काटा जाएगा। परीक्षा का अंग्रेजी माध्यम में आयोजित होगी।
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर उम्मीदवार आसानी से एटीएमए 2024 हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन (एटीएमए) का आयोजन एआईएमएस द्वारा एमबीए, पीजीडीएम, एमएमएस, एमसीए और पीजीडीबीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। एटीएमए एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। देशभर के 750 से अधिक प्रबंधन संस्थानों द्वारा मैनेजमेंट प्रोग्राम में एटीएमए स्कोर के माध्यम से छात्रों को प्रवेश दिया जाता है।