AIMA MAT May 2024: आइमा मैट मई रजिस्ट्रेशन mat.aima.in पर शुरू, एग्जाम शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | March 30, 2024 | 06:03 PM IST | 2 mins read
आइमा मैट परीक्षा 2024 ऑनलाइन, ऑफलाइन और रिमोट प्रॉक्टर्ड सहित तीनों मोड में आयोजित की जाएगी। कैंडिडेट के लिए आवेदन शुल्क 2,100 रुपये है।
नई दिल्ली: ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (आइमा) ने मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (मैट) मई 2024 सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाकर आइमा मैट 2024 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आइमा मैट आईबीटी 2024 का आयोजन 19, 24 और 31 मई को किया जाएगा। वहीं, मैट सीबीटी और पीबीटी 26 मई और 2 जून को आयोजित की जाएगी। AIMA MAT परीक्षा 2024 ऑफलाइन (पेपर आधारित टेस्ट), ऑनलाइन (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) और रिमोट प्रॉक्टर्ड (इंटरनेट आधारित टेस्ट) मोड में आयोजित की जाएगी।
आइमा मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को 2,100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में करना होगा। AIMA MAT एग्जाम देश भर के 600 से अधिक बी-स्कूलों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
एआईएमए एमएटी मई 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद मई माह में एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को आइमा मैट 2024 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
Also read MGU CAT 2024: महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी कॉमन एडमिशन टेस्ट रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 5 मई तक बढ़ाई गई
आइमा मैट मई 2024 परीक्षा प्रश्नपत्र में कुल 5 खंडों को शामिल किया गया है। प्रत्येक खंड से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। आइमा एमएटी एग्जाम 2024 कुल 120 मिनट यानी दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
AIMA MAT 2024 Registration: आवेदन करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से एआईएमए एमएटी 2024 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं:
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mat.aima.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘MAT Registration - May 2024’ पर रिजस्टर करें।
- जनरेट लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करें और शुल्क का भुगतान करें।
- भरे हुए आवेदन पत्र को डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल