Trusted Source Image

AIIMS Raibareli Recruitment 2024: एम्स रायबरेली में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Saurabh Pandey | August 26, 2024 | 06:50 PM IST | 2 mins read

एम्स रायबरेली भर्ती 2024 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश में नियुक्त किया जाएगा।

पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। (आधिकारिक वेबसाइट)
पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायबरेली (एम्स रायबरेली) में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर सहित विभिन्न शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsrbl.edu.in पर जाकर 5 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एम्स रायबरेली भर्ती 2024 के लिए प्रोफेसर/ एडिशनल प्रोफेसर पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 58 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि एसोसिएट प्रोफेसर/सहायक प्रोफेसर पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष है। आयु में छूट नियमानुसार लागू है।

AIIMS Raibareli Recruitment 2024: रिक्तियों का विवरण

एम्स रायबरेली भर्ती के माध्यम से कुल 95 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से प्रोफेसर के लिए 26 पद, एडिशनल प्रोफेसर के लिए 22 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 20 पद और सहायक प्रोफेसर के लिए 27 पद आरक्षित हैं।

AIIMS Raibareli Recruitment 2024: आवेदन शुल्क

एम्स रायबरेली भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 2360 रुपये (जीएसटी) जमा करना होगा। इसके अलावा एससी, एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में जीएसटी शुल्क सहित कुल 1180 रुपये का भुगतान करना होगा। पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

AIIMS Raibareli Recruitment 2024: पात्रता मानदंड

  • प्रोफेसर - उम्मीदवारों के पास स्नातकोत्तर डिग्री और क्वालीफाइंग डिग्री प्राप्त करने के बाद किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में कम से कम 14 साल का शिक्षण या अनुसंधान अनुभव होना चाहिए।
  • एडिशनल प्रोफेसर - क्वालीफाइंग डिग्री प्राप्त करने के बाद संबंधित विशेषज्ञता में कम से कम 10 वर्षों के शिक्षण या अनुसंधान अनुभव के साथ स्नातकोत्तर डिग्री।
  • एसोसिएट प्रोफेसर: क्वालीफाइंग डिग्री प्राप्त करने के बाद संबंधित विशेषज्ञता में कम से कम 6 साल के शिक्षण या अनुसंधान अनुभव के साथ स्नातकोत्तर डिग्री।
  • सहायक प्रोफेसर - क्वालीफाइंग डिग्री प्राप्त करने के बाद संबंधित विशेषज्ञता में कम से कम 3 साल के शिक्षण या अनुसंधान अनुभव के साथ स्नातकोत्तर डिग्री।

Also read UP Jobs News: उत्तर प्रदेश में 20 हजार से अधिक एजुकेटर और परिचालक के पदों पर होगी भर्ती, सीएम ने किया ऐलान

AIIMS Raibareli Recruitment 2024:वेतनमान

एम्स रायबरेली भर्ती के तहत प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर ,एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 1,42,506 रुपये से लेकर 2,20,000 रुपये तक वेतन मिल सकता है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications