AIIMS NORCET 2024: एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
Abhay Pratap Singh | February 27, 2024 | 03:41 PM IST | 1 min read
एम्स NORCET 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (NORCET) 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दिया है। उम्मीदवारों के लिए एम्स NORCET रजिस्ट्रेशन 2024 विंडो 26 फरवरी से खोल दी गई है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
एम्स NORCET रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 17 मार्च 2024 को कैंडिडेट के लिए बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले ही पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। NORCET 2024 प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 14 अप्रैल को किया जाएगा।
अनारक्षित और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3,000 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 2,400 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, दिव्यांग कैंडिडेट को शुल्क भुगतान में छूट दी गई है।
एम्स NORCET 2024 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस में बताया गया कि स्टेज-1 यानी प्रीलिम्स के लिए ऑनलाइन (सीबीटी) 14 अप्रैल 2024 को आयोजित किया जाएगा और स्टेज-2 यानी मेन्स के लिए ऑनलाइन (सीबीटी) का आयोजन 5 मई को होगा। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए पात्र होंगे।
AIIMS NORCET 2024: आवेदन करें
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं:
- एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर AIIMS NORCET 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवार अपना पंजीकरण करें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अकाउंट में लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- भरे हुए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी