AIIMS NORCET 7 Admit Card 2024: एम्स नॉरसेट 7 परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, 15 सितंबर को एग्जाम
Santosh Kumar | September 10, 2024 | 04:10 PM IST | 1 min read
एम्स नॉरसेट 7 सिटी स्लिप 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आईडी या मोबाइल नंबर और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा।
नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (नॉरसेट) 7 के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है। एम्स नॉरसेट 7 परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in के माध्यम से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। एम्स नॉरसेट 7 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा से दो दिन पहले जारी किया जाएगा।
एम्स नॉरसेट 7 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने कैंडिडेट आईडी या मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा। एम्स नॉरसेट 7 स्टेज 1 परीक्षा 15 सितंबर को आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।
AIIMS NORCET 7 Admit Card 2024: परीक्षा पैटर्न
एम्स नॉरसेट 7 प्रारंभिक परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। इसमें 100 अंकों के कुल 100 एमसीक्यू होंगे, जिनमें प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 विकल्प होंगे। सामान्य ज्ञान और योग्यता तथा नर्सिंग पाठ्यक्रम से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।
एम्स नॉरसेट 7 परीक्षा 2024 की चयन प्रक्रिया में दो चरण हैं। पहला चरण सीबीटी मोड में आयोजित किया जाएगा। इस चरण को पास करने वाले उम्मीदवार 4 अक्टूबर 2024 को होने वाली मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे। उम्मीदवारों का चयन दोनों परीक्षाओं में उनके प्रदर्शन और मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।
AIIMS NORCET 7 Admit Card Link: ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एम्स नॉरसेट 7 परीक्षा एडमिट कार्ड जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे-
- डायरेक्ट लिंक पर जाएं- https://rrp.aiimsexams.ac.in/auth/login
- पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- एम्स नॉरसेट 7 प्रवेश पत्र 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें दर्ज विवरण जांचें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल