Trusted Source Image

CA Final May Result 2025: आईसीएआई सीए फाइनल मई रिजल्ट कब आएगा? जानें एक्सपेक्टेड डेट, स्कोरकार्ड लिंक

Santosh Kumar | June 27, 2025 | 05:47 PM IST | 1 min read

सीए फाइनल परीक्षा पास करने के लिए, उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में कम से कम 40% और प्रत्येक समूह में कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करने होंगे।

सीएस फाइनल रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in और icaiexam.icai.org पर जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीएस फाइनल रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in और icaiexam.icai.org पर जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) किसी भी समय सीए फाइनल मई 2025 का रिजल्ट जारी कर सकता है। आईसीएआई सीएस फाइनल रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in और icaiexam.icai.org पर जारी किया जाएगा। हालांकि, संस्थान ने अभी तक कोई तारीख नहीं बताई है लेकिन पूर्व सेंट्रल काउंसिल मेंबर धीरज खंडेलवाल के मुताबिक छात्र 3 से 4 जुलाई के बीच रिजल्ट की उम्मीद कर सकते हैं।

धीरज खंडेलवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "मई 2025 में आयोजित परीक्षा के परिणामों के बारे में पूछने वाले लोग ध्यान दें कि पिछले वर्षों के आधार पर, परिणाम जुलाई के पहले सप्ताह में संभवतः 3 या 4 जुलाई को आ सकता है।"

CA Final May Result 2025: सीए फाइनल रिजल्ट कब आएगा?

अगस्त और सितंबर 2025 के कैंपस प्लेसमेंट प्रोग्राम के लिए पंजीकरण 10 जुलाई से शुरू होगा और 20 जुलाई को समाप्त होगा। छात्र उम्मीद कर सकते हैं कि सीए फाइनल मई रिजल्ट 10 जुलाई से पहले घोषित किए जाएंगे।

पिछले सालों के रिजल्ट ट्रेंड को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि आईसीएआई सीएस फाइनल मई 2025 का रिजल्ट जुलाई के पहले या दूसरे हफ्ते में जारी किया जा सकता है। साल 2024 में रिजल्ट 11 जुलाई को जारी हुआ।

Also readICAI CA Final Result 2024: सीए फाइनल रिजल्ट के बाद चुनें ये टॉप 5 करियर ऑप्शन, लाखों में होगी सैलरी

ICAI CA Final Result 2025: अपेक्षित सीए फाइनल रिजल्ट डेट

इससे पहले सीए फाइनल मई का रिजल्ट 2023 में 5 जुलाई, 2022 में 15 जुलाई और 2021 में 13 सितंबर को आया था। इन तिथियों के आधार पर छात्रों को 2025 का रिजल्ट भी जुलाई के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है।

सीए फाइनल 2025 परीक्षा पास करने के लिए, उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में कम से कम 40% और प्रत्येक समूह में कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करने होंगे। पिछले साल, कुल 20,446 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications