Trusted Source Image

Indian Navy INCET 2024 Exam Cancelled: इंडियन नेवी सिविलियन प्रवेश परीक्षा रद्द, जल्द जारी होगा नया शेड्यूल

Saurabh Pandey | September 10, 2024 | 01:05 PM IST | 1 min read

नौसेना ने उम्मीदवारों को आश्वासन दिया है कि उनके आधिकारिक पोर्टल पर जल्द ही एक नया परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

नौसेना ने उम्मीदवारों को आश्वासन दिया है कि उनके आधिकारिक पोर्टल पर जल्द ही एक नया परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
नौसेना ने उम्मीदवारों को आश्वासन दिया है कि उनके आधिकारिक पोर्टल पर जल्द ही एक नया परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : भारतीय नौसेना ने भारतीय नौसेना नागरिक प्रवेश परीक्षा (INCET 01/2024) को रद्द करने की घोषणा की है। इंडियन नेवी सिविलियन प्रवेश परीक्षा आज यानी 10 से 14 सितंबर, 2024 तक होने वाली थी। भारतीय नौसेना की तरफ से जल्द ही नया परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।

भारतीय नौसेना की तरफ से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि अप्रत्याशित तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से, 10-14 सितंबर 2024 को निर्धारित INCET 01/2024 प्रवेश परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। नया परीक्षा कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा

नौसेना ने उम्मीदवारों को आश्वासन दिया है कि उनके आधिकारिक पोर्टल पर जल्द ही एक नया परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

Indian Navy INCET 2024: परीक्षा पैटर्न

भारतीय नौसेना भर्ती 2024 की परीक्षा पैटर्न में 25 प्रश्नों के लिए चार खंड शामिल हैं। इसमें जनरल इंटेलिजेंस, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, अंग्रेजी से 25-25 प्रश्न होगें हैं, जिससे कुल 100 प्रश्न होते हैं। INCET परीक्षा की परीक्षा अवधि 90 मिनट है।

Indian Navy INCET 2024: एडमिट कार्ड

भारतीय नौसेना जल्द ही उन उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगी जिन्होंने INCET 2024 आवेदन पत्र सफलतापूर्वक भरा है। विभाग ने अपनी परीक्षा स्थगित कर दी है, इसलिए एडमिट कार्ड तभी जारी किया जाएगा जब परीक्षा तिथि की घोषणा की जाएगी। भारतीय नौसेना जल्द ही इंडियन नेवी सिविलियन एंट्रेंस टेस्ट (INCET) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकती है। एडमिट कार्ड के माध्यम से, उम्मीदवार अपनी संबंधित परीक्षा तिथि और परीक्षा केंद्र का विवरण देख सकते हैं।

Also read HSSC Constable Recruitment 2024: हरियाणा एसएससी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए 5600 पदों पर पंजीकरण शुरू

बता दें कि भारतीय नौसेना ने चार्जसमैन, ड्राफ्ट्समैन और ट्रेड्समैन मेट सहित 741 नागरिक पदों को भरने के लिए नेवी INCET 1/2024 भर्ती का कार्यक्रम जारी किया है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications