Saurabh Pandey | July 28, 2026 | 02:30 PM IST | 2 mins read
एम्स ने आईएनआई सीईटी जुलाई 2026 सत्र के लिए ओपन राउंड काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार सीट आवंटन के ओपन राउंड के लिए 3 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

नई दिल्ली : ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), नई दिल्ली ने आईएनआई सीईटी जुलाई 2026 सत्र के लिए ओपन राउंड काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, कैंडिडेट्स 3 अगस्त 2026 तक अपना रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर पूरा कर सकते हैं।
काउंसलिंग के माध्यम से एमडी, एमएस, डीएम, एमसीएच, एमडीएस और एमडी (हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन) जैसे पोस्टग्रेजुएट कोर्सेस में एडमिशन आईएनआई सीईटी 2026 रैंक, कैंडिडेट्स की पसंद, सीट की उपलब्धता और लागू रिजर्वेशन पॉलिसी के आधार पर किया जाएगा।
सीट अलॉटमेंट के ओपन राउंड के लिए रजिस्टर करने वाले सभी कैंडिडेट्स को 3 अगस्त 2026 (शाम 5 बजे) तक सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी और अपनी पसंद चुननी होंगी। फाइनल सबमिशन डेट और टाइम के बाद, पसंद के क्रम में कोई बदलाव करने की इजाजत नहीं होगी।
उम्मीदवार किसी भी ऐसे विषय/स्पेशियलिटी के लिए अपनी पसंद भर सकेंगे, जिसकी सीट काउंसलिंग के पहले राउंड से पहले पब्लिश की गई थी, भले ही ओपन राउंड के लिए वैकेंसी कुछ भी पब्लिश की गई हो; क्योंकि ओपन राउंड के लिए अलॉटमेंट के दौरान किसी भी विषय/स्पेशियलिटी में वैकेंसी बदल सकती है।
एम्स आईएनआई सीईटी जुलाई 2026 सत्र के ओपन राउंड काउंसलिंग के लिए सीट आवंटन का रिजल्ट 21 अगस्त को जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को 22 से 31 अगस्त तक अपनी आवंटित सीट को स्वीकार करना होगा।
ओपन राउंड में सीट पाने वाले सभी कैंडिडेट्स को 31 अगस्त 2026 (सोमवार) को सुबह 11 बजे तक अलॉट किए गए इंस्टीट्यूट में जाकर अपनी सीट जॉइन करनी होगी। अगर कैंडिडेट अलॉट की गई सीट जॉइन नहीं करता है, तो जमा की गई 3 लाख की सिक्योरिटी राशि जब्त कर ली जाएगी और इस मामले में कोई बातचीत या अपील नहीं सुनी जाएगी।
जिन PWBD उम्मीदवारों को नई सीट अलॉट की जाएंगी या बेहतर सीट पर अपग्रेड किया जाएगा, उन्हें मेडिकल बोर्ड से विकलांगता प्रमाण-पत्र के वेरिफिकेशन के लिए 22 अगस्त 2026 (सुबह 9:30 बजे) को एम्स, नई दिल्ली के रजिस्ट्रार ऑफिस में ओरिजिनल PWBD प्रमाण-पत्र सहित सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ रिपोर्ट करना होगा।
काउंसलिंग विवरण | तिथि एवं समय |
ओपन राउंड सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और विकल्पों (संस्थान और विषय/विशेषज्ञता) का चयन | 27 जुलाई 2026 (सोमवार) से 3 अगस्त 2026 (सोमवार) शाम 5 बजे तक |
ओपन राउंड के सीट आवंटन की घोषणा | 21 अगस्त 2026 (शुक्रवार) |
आवंटित सीट की ऑनलाइन स्वीकृति | 22 अगस्त 2026 (शनिवार) से 31 अगस्त 2026 (सोमवार) सुबह 11 बजे तक |
रिपोर्टिंग की तिथि | 22 अगस्त 2026 (शनिवार) से 31 अगस्त 2026 (सोमवार) सुबह 11 बजे तक |